
राज्य उत्तर प्रदेश में स्थित मिर्जापुर का अपना एक महत्व है। इस जगह पर आपको कई ऐतिहासिक महत्व की चीजें मिल जाएंगी, जिसकी वजह से देश भर से पर्यटक इस जगह पर आते हैं। इस जगह की सुंदरता और पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करना पसंद करते हैं। इस जगह पर आकर आपको कई धार्मिक स्थल भी देखने को मिलेंगे जिनके प्रति स्थानीय लोगों की गहरी आस्था है। इस जगह पर कई प्राकृतिक रूप से समृद्ध जलप्रपात भी हैं जिन्हें देखना आपको बेहद अच्छा लगेगा।
मिर्जापुर में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह
जगह | शहर से दूरी/किलोमीटर |
काली खोह मंदिर -Kali Khoh Temple | 9 |
चुनार का किला -Chunar Fort | 38.9 |
पिपरी बांध -Pipari Dam | 41.6 |
सिरसी बांध -Sirsi Dam | 44.9 |
विन्धम फॉल्स -Wyndham Falls | 16 |
लखनिया दरी -Lakhaniya Dari | 66.1 |
कोटरनाथ का शिव मंदिर -Kotar Nath Temple | 48.7 |
अलोपी दरी -Alopi dari | 24.5 |
अंबेडकर पार्क -Ambedkar Park | 12 |
सिद्धनाथ की दरी -Siddhnath Ki Dari | 48.2 |
अड़गड़ानंद परमहंस आश्रम -Swami Adgadanand ashram | 50 |
विंध्यवासिनी मंदिर -Vindhyavasini Mandir | 7.8 |
अष्टभुजा देवी का मंदिर -Ashtabhuja Devi | 10.8 |
राम गया घाट मिर्जापुर -Ram Gaya Ghat | 9.3 |
टांडा जलप्रपात -Tanda Waterfall | 9.8 |
सीता कुंड -Sita kund | 11.1 |
पक्का घाट -Pakka Ghat | 2.4 |
इफ्तिखार का मकबरा – Iftikhar Tomb | 40.5 |
भंडारी देवी मंदिर – Bhandari devi Temple | 60.1 |
लाल भैरव मंदिर – Lal Bhairav Temple | 6.0 |
काली खोह मंदिर
मिर्जापुर जिले में स्थित काली खोह मंदिर को प्रदेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में गिना जाता है। इस मंदिर में माता काली की पूजा होती है और यह हिंदुओं धर्म से जुड़े लोगों के लिए आस्था का बहुत बड़ा केंद्र है। विंध्याचल की पहाड़ियों पर बने इस मंदिर को आपको भी देखना चाहिए। इस जगह पर जाकर माता के दर्शन करना चाहिए। आसपास का प्राकृतिक वातावरण भी देखना चाहिए।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
चुनार का किला
चुनार का किला मिर्जापुर के ही नहीं बल्कि हमारे देश के सबसे बड़े और प्रमुख पर्यटन स्थलों में आता है। इस जगह पर आकर आप इस किले के इतिहास को जानने के साथ साथ आसपास के नज़ारों को भी देख सकते हैं। इस किले से लगकर ही गंगा नदी बहती है जिसकी वजह से आसपास का वातावरण बहुत ही सुंदर दिखाई देता है। यह जगह मिर्ज़ापुर शहर से लगभग 30 किमी की दूरी पर है।
प्रवेश शुल्क
यह किला भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
पिपरी बांध
पिपरी बांध को मिर्जापुर की ख़ास जगहों में गिना जाता है। इस जगह पर आकर आप इस बांध और आसपास के प्राकृतिक वातावरण को देख सकते हैं। यह बांध काफी बड़ा और विस्तार लिए हुए है। इस जगह पर बेलन नदी बहती है और यह बांध उसी नदी पर बना हुआ है। यदि मिर्जापुर घूमने का विचार बनाते हैं तो आपको इस जगह पर आना चाहिए। इस जगह की ख़ूबसूरती लाजवाब है।
प्रवेश शुल्क
यह जगह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
सिरसी बांध
सिरसी बांध मिर्जापुर और आसपास के लोगों को पिकनिक के लिए एक बहुत ही सुंदर और प्राकृतिक स्थान उपलब्ध कराता है। जिसकी वजह से इस जगह पर सैलानियों की भीड़ रहती है। इस जगह पर आने के लिए आपको मिर्जापुर शहर से 45 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। इस जगह पर पहुँचकर आप सिरसी बांध और बेलन नदी की ख़ूबसूरती को देख सकते हैं। इस जगह से थोड़ी दूरी पर एक जलप्रपात भी है।
प्रवेश शुल्क
यह बांध भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
विन्धम फॉल्स
विन्धम फॉल्स मिर्जापुर का एक बहुत ही सुंदर झरना है। इस जगह का वातावरण बहुत ही लाजवाब है। जिसकी वजह से आसपास के लोग यहाँ पिकनिक मानने के लिए आते हैं। पथरीले रास्तों से बहाने वाला यह झरना अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को बहुत ज़्यादा आकर्षित करता है। इस जगह पर एक चिड़िया घर और बच्चों के खेलने के लिए एक पार्क भी है। इस जगह पर आप आ सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह झरना भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
लखनिया दरी
लखनिया दरी को मिर्जापुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। यह मुख्य शहर से लगभग आठ किमी की दूरी पर स्थित प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बहुत ही लाजवाब पर्यटन स्थल है। इस जगह पर आपको एक प्राचीन गुफा देखने को मिलती है। इस गुफा को आती प्राचीन बताया जाता है और ऐसा कहा जाता है कि यह कभी आदिमानव की बस्ती हुआ करती थी। इस जगह पर आकर आप उस समय के शैल चित्र देख सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
कोटरनाथ शिव मंदिर
कोटरनाथ का शिव मंदिर मिर्ज़ापुर के दर्शनीय स्थलों में गिना जाता है। जिसकी वजह से इस जगह पर भक्तों की भीड़ रहती है। यह भगवान शिव को समर्पित एक बहुत ही सुंदर है। आसपास की जगहों पर इस मंदिर की बहुत ज़्यादा मान्यता है। इस जगह पर आकर आप भगवान शिव के दर्शन कारण के साथ बेलन नदी की ख़ूबसूरती को भी देख सकते हैं। यह मंदिर बेलन नदी के बीचो बीच में बना हुआ है।
प्रवेश शुल्क
यह मंदिर भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
अलोपी दरी
मिर्ज़ापुर के ख़ास पर्यटन स्थलों में एक नाम अलोपी दरी का भी आता है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश भर से सैलानी आते हैं। आपको बता दूं कि दरी को इस जगह पर झरना भी कहा जाता हैं। अलोपी दरी घने जंगल में स्थित है जिसकी वजह से आपको कुछ सफ़र पैदल भी चलकर पार करना पड़ता है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
अंबेडकर पार्क
मिर्जापुर स्थानीय लोगों का अंबेडकर पार्क सबसे पसंदीदा स्थान है। जिसकी वजह से आसपास के लोग इसमें आते हैं और यह पूरे दिन भरा रहता है। इस जगह पर आपको बड़े, बच्चे, युवा यानि कि हर उम्र के लोग दिख जाएँगे। इस जगह पर ज़्यादातर लोग शांति और सकून की तलाश में आते हैं और इस जगह पर आकर समय व्यतीत करना पसंद करते हैं। इस जगह पर आकर आप भी कुछ समय बिता सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह पार्क भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
सिद्धनाथ की दरी
बाबा सिद्धनाथ की दरी मिर्जापुर का एक बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। यह जगह अडगडानंद परमहंस आश्रम मार्ग पर स्थित है। इस जगह पर पहुँचकर आपको बहुत ही शांति और सकून का अनुभव होगा। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए तो और भी ज़्यादा अच्छी है। इस जगह पर आपको प्रकृति का भरपूर साथ मिलता है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
स्वामी अड़गड़ानंद आश्रम
स्वामी अडगडानंद आश्रम मिर्ज़ापुर के सबसे ख़ास दर्शनीय स्थलों में आता है। इस जगह पर आकर आप इस जगह के धार्मिक और प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर आपको कई हरे भरे पेड़ देखने को मिलेंगे जो आपको अच्छे लगेंगे। इस जगह पर समय समय पर धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
विंध्यवासिनी मंदिर
माता विंध्यवासिनी का यह मंदिर पूरे देश में विख्यात है। इस जगह पर लोग अपनी धार्मिक आस्था की वजह से आते हैं और आसपास के वातावरण को काफ़ी एंजोय करते हैं। इस जगह से होकर गंगा नदी निकलती हैं जो इस जगह की ख़ूबसूरती को और भी ज़्यादा बढ़ा देती हैं। यह मंदिर काफ़ी प्राचीन है और इस जगह पर नवरात्र के महीने में बहुत ज़्यादा भीड़ रहती है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
अष्टभुजा देवी का मंदिर
विंध्याचल पर्वत पर स्थित अष्टभुजी देवी का मंदिर मिर्ज़ापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में आता है। अष्टभुजी माता को माता यशोदा माता की पुत्री बताया जाया है। जिसकी वजह से देश भर से लोग यहाँ आते हैं। मंदिर दर्शन करने के साथ साथ अपनी श्रद्धा को प्रकट करते हैं। यह मंदिर एक ऊँची पहाड़ी पर स्थित है जहां जाने के लिए सीढ़ियाँ बनी हुई हैं। इस जगह पर आप रोप वे से भी जा सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
राम गया घाट
राम गया घाट मिर्जापुर का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। इस जगह पर लोग अपनी धार्मिक आस्था की वजह से आते हैं और आसपास के प्राकृतिक और मनोहारी दृश्यों को एंजोय करते हैं। इसी जगह पर रामेश्वरम मंदिर और मां तारा शक्तिपीठ भी स्थित है, साथ ही इसेविद्य्यांचल त्रिकोणी परिक्रमा का हिस्सा माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम ने यहां पर ही अपने पितरों का तर्पण किया था।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
टांडा जलप्रपात
टांडा जलप्रपात मिर्ज़ापुर का एक बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल है। मानसून के दिनों में इस जगह की ख़ूबसूरती देखते ही बनती है। यही वजह है कि लोग इस जगह पर पिकनिक मानने के लिए आते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताते हैं। इस जगह का वातावरण हर किसी को अच्छा लगता है। इस जगह पर आकर आप एक अच्छा समय बिता सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
सीता कुंड
सीता कुंड मिर्ज़ापुर में स्थित एक बहुत ही सुंदर धार्मिक स्थल है। इस जगह को माता सीता और भगवान राम से जोड़कर देखा जाता है जिसकी वजह से इसका बहुत ही ज़्यादा धार्मिक महत्व है। पौराणिक कथा है कि भगवान राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के दौरान कुछ दिन यहाँ पर भी रुके थे।
प्रवेश शुल्क
यह स्थान भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
पक्का घाट
पक्का घाट मिर्ज़ापुर में स्थित एक बहुत ही सुंदर घाट है जहां पर कई सारे प्राचीन मंदिर बने हुए हैं। इन मंदिरों की बनावट और वास्तुकला बहुत ही लाजवाब है। यही वजह है कि लोग इस जगह पर आकर समय बिताना पसंद करते हैं। इस जगह पर बने स्मारकों के बारे में जानना चाहते हैं। आप भी इस जगह पर आकर अपना समय बिता सकते हैं।
प्रवेश शुल्क
यह स्थान भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
इफ्तिखार का मकबरा
इफ्तिखार का मकबरा मिर्ज़ापुर की एक ख़ास जगह है। इस जगह पर देश के कोने कोने से लोग आते हैं। इस प्राचीन मक़बरे को देखना और इसके बारे में जानना पसंद करते हैं। इफ्तिखार खान मुगल शासक जहांगीर के पदाधिकारी थे जो बंगाल युद्ध के दौरान वीरता का परिचय देते हुए वीर गति को प्राप्त हुए थे। उन्हीं की स्मृति में इस मकबरे का निर्माण किया गया था।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
भंडारी देवी मंदिर
भंडारी देवी मंदिर मिर्ज़ापुर के ख़ास दर्शनीय स्थलों में आता है। इस जगह की स्थानीय लोगों में बहुत ही ज़्यादा मान्यता है। इस जगह पर लोग माता के दर्शन करने के लिए आते हैं। एक पहाड़ी के चोटी पर स्थित इस मंदिर के आसपास का वातावरण बहुत ही लाजवाब है।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
लाल भैरव मंदिर
लाल भैरव मंदिर मिर्जापुर के कंटित रोड पर स्थित एक ख़ास मंदिर है। इस जगह पर लोग बाबा भैरव के दर्शन के लिए आते हैं। कुछ लोग माता विद्यावासनी के दर्शन के बाद इस मंदिर में आते हैं। एक पौराणिक मान्यता है कि माता विद्यावासनी का दर्शन तभी पूरा माना जाएगा जब आप इस मंदिर के दर्शन करेंगे।
प्रवेश शुल्क
यह भारतीय और विदेशी दोनों पर्यटकों के लिए बिलकुल फ्री है, यहाँ घूमने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI
मिर्जापुर घूमने का सही समय
साल के हर महीने और हर दिन मिर्जापुर में पर्यटकों का आना-जाना बना रहता है। लेकिन मिर्जापुर घूमने का असली आनंद सर्दियों में आता है।
मिर्जापुर कैसे पहुंचे?
हवाई जहाज से – मिर्जापुर का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा वाराणसी है, जोकि मिर्जापुर से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित है।
सड़क मार्ग से – मिर्जापुर बहुत ही अच्छी तरह से बस सेवा के साथ आसपास के शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। मिर्जापुर सड़क कनेक्टिविटी बहुत ही बेहतरीन है।
ट्रेन से – मिर्जापुर पहुंचने के लिए रेल मार्ग एक बेहतरीन विकल्प है। ट्रेन के जरिये इस जगह पर बहुत ही आसानी से आप पहुंच सकते हैं।
मिर्जापुर में ठहरने के लिए 5 स्टार होटल
जेनएक्स मिर्ज़ापुर
फन सिटी शिवाला महंथ, मिर्ज़ापुर 231001
कोणार्क ग्रांड होटल
जंगी रोड साबरी क्रॉसिंग, मिर्ज़ापुर 231001
आकाशगंगा विरासत
लाल डिग्गी रोड गैलेक्सी पवेलियन साउथ गेट, मिर्ज़ापुर 231001