तय हो गई रणवीर और दीपिका की शादी की तारीख, इसी साल लेंगे सात फेरे
Posted By: Anusha Mishra
Last updated on : September 07, 2018

बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहे जाने वाले स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के ही परिवार वालों ने इस साल के अंत तक शादी के लिए 4 तारीख फाइनल की हैं जिसमें से शादी के लिए कोई एक तारीख दीपिका और रणवीर तय करेंगे।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में दीपिका और रणवीर मालदीव से छुट्टिया मनाकर वापस आए हैं और इस बीच दोनों के परिवार वालों का कई बार मिलना हो गया। सूत्रों की माने तो रणवीर और दीपिका के परिवार वालों ने इसी साल सितंबर और दिसंबर में शादी के लिए चार तारीख फाइनल की हैं। दोनों की शादी हिन्दू-रीति रिवाजों से होगी। दीपिका और रणवीर की शादी का वेन्यू भी लगभग तय हो चुका है।
दीपिका तो अब अपनी शादी की शॉपिंग में भी जुट गई हैं। कुछ दिन पहले ही उन्हें अपनी माँ के साथ एक ज्वैलरी की शॉपिंग करते हुए स्पॉट किया गया था। इतना ही नहीं दीपिका को उनकी बहन और माँ के साथ शॉपिंग करते हुए भी देखा गया था।संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
