जन्मदिन पर देखें शाहिद की यह 05 बेहतरीन फिल्में, बन जाएंगे फैन
शाहिद कपूर के बारे में कौन नहीं जानता। छोटे से समय में ही इस प्यारी से मुस्कान वाले चाकलेटी हीरो ने 70एमएम के बड़े पर्दे से दर्शकों के दिलों में गहरी जगह बना ली है। 25 फरवरी को मुंबई में जन्में इस अभिनेता को अभिनय विरासत से मिला है। उनके पिता मशहूर अभिनेता पंकज कपूर और मां नीलिमा अजीम हैं। शाहिद ने अपने कॅरियर की शुरुआत विज्ञापन फिल्मों में अभिनय से की थी। आज उनके 38वें जन्मदिन पर हम आपको उनकी 05 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
कभी निभाते थे बैकग्राउंड डांसर की भूमिका
जाने-माने अभिनेता पंकज कपूर के बेटे शाहिद ने बड़े पर्दे पर खुद को स्थापित करने के लिए कभी अपने पिता के नाम का इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने शुरुआती दिनों में विज्ञापन फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही वह फिल्मों में हीरो के पीछे भीड़ में नाचने वाले डांसर की भी भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने सुभाष घई की फिल्म ताल में बैकग्राउंड डांसर की भूमिका निभाई थी। शाहिद जितना अच्छा अभिनय कर लेते हैं उससे अच्छे डांसर भी हैं। शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की है, उनके 02 बच्चे भी हैं।
यह खबर भी पढ़ें- संजय की फिल्म में 20 साल बाद दिखेंगे सलमान, शुरू होने जा रही शूटिंग
शाहिद की यह फिल्म नहीं देखीं तो क्या देखा
बेहतरीन एक्टर और डांसर शाहिद कपूर की फिल्मों की एक लंबी लिस्ट है। शाहिद ने वर्ष 2003 में पहली फिल्म इश्क विश्क में काम किया था। इसके बाद से वह लगातार दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। शाहिद ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है, उनकी लिस्ट नीचे है।
जब वी मेट
इम्तियाज अली की इस फिल्म ने शाहिद कपूर के फिल्मी कॅरियर को पूरी तरह से टॉप गियर में डाल दिया था। करीना कपूर और शाहिद कपूर की इस फिल्म को बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म में शाहिद ने बिजनेसमैन आदित्य कश्यप का किरदार निभाया था, जो अपने जीवन से परेशान हो चुका है। सुसाइड करने की सोच रहे आदित्य के जीवन में तब चुलबुली गीत यानी करीना कपूर दस्तक देती है, जो आदित्य के जीवन को पूरी तरह से बदल देती है। फिल्म जबरदस्त हिट रही थी। इस फिल्म में शाहिद और करीना की जोड़ी को खूब सराहा गया था।
हैदर
इस फिल्म में शाहिद कपूर ने अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया था। हैदर शाहिद के जीवन की सबसे बेहतरीन फिल्मों में मानी जाती है। यह कश्मीर के अलगाववादी माहौल में बढ़ते एक युवा हैदर मीर की कहानी है। इसमें शाहिद कश्मीर के बदतर हालातों में फंसे एक युवा की कहानी हैं। जो अपने पिता को खोज रहा है। उसके अपने ही इस युवा के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनते हैं। फिल्म को विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया था। इसमें तब्बू व श्रद्धा कपूर ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।
यह खबर भी पढ़ें- अली फजल की मूवी मिलन टॉकीज का दमदार ट्रेलर रिलीज, यहां देखें
उड़ता पंजाब
पंजाब के युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की आदत पर केन्द्रित इस फिल्म को शाहिद कपूर के अभिनय के लिए याद किया जाता है। इस विवादित फिल्म में शाहिद ने एक पॉप स्टार टॉमी सिंह का किरदार निभाया था, जिसे नशाखोरी की लत थी। फिल्म ने शाहिद के कॅरियर को एक नया मोड़ दिया था। इसमें आलिया भट्ट, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर आदि ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।
विवाह
पारिवारिक संबंधों के महत्व को करीब से दिखाने वाले निर्देशक सूरज बड़जात्या की इस फिल्म ने सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म में शाहिद कपूर ने प्रेम नाम के युवक का रोल निभाया था, जिसकी शादी से पहले ही उसकी होने वाली पत्नी अग्निकांड में जल जाती है। युवक तमाम विरोध के बावजूद युवती से शादी करता है। फिल्म में शाहिद ने एक बेहद ही शिष्ट युवक का किरदार अदा किया था। फिल्म बेहद ही संवेदनशील विषय पर बनी थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
यह खबर भी पढ़ें- गली बॉय ने पहले चार दिनों में कमाए 72 करोड़ रुपये, जल्द शामिल हो सकती है 100 करोड़ के क्लब में
कमीने
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस नहीं चल सकी थी, लेकिन इसने दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। वजह थी शाहिद कपूर का अभिनय। विशाल भारद्वाज निर्देशित यह फिल्म दो भाईयों की एक दिन की कहानी को दिखाती है, जिनमें से एक तुतलाता है और दूसरा हकलाता है। फिल्म में शाहिद ने डबल रोल किया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी अभिनय किया है, जिसका भाई एक बहुत बड़ा माफिया होता है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 71 लाख रुपये की कमाई की थी।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...