
अपने समय में बेहतरीन एक्टर्स में गिने जाते थे। यहीं नहीं उन्हें बॉलीवुड का पहला चॉकलेटी हीरो भी कहा गया। एक्टर ने कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या करता है विनोद मेहरा का बेटा और नाम क्या है विनोद मेहरा के बच्चे छोटे ही थे जब उनकी मृत्यु हुई थी। विनोद मेहरा की पत्नी केन्या से थी।
विनोद की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी अपने दोनों बच्चों, बेटा व बेटी को अपने साथ अपने मायके केन्या ही ले गई थी। विनोद मेहरा की बेटी का नाम है सोनिया। और बेटे का नाम है रोहन मेहरा। विनोद के दोनों बच्चे फ़िल्मों में काम कर चुके हैं। हालांकि दोनों को फ़िल्मों में वैसी सफ़लता नहीं मिल सकी जैसी विनोद मेहरा को मिली थी। रोहन अपने पापा की तरह ही गुड लुकिंग और हैंडसम हैं। पिता विनोद मेहरा के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा बताया था कि उन्हें अपने पिता पर गर्व है। रोहन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए लगे हुए हैं और उनका कहना है कि “ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने पिता का बेटा होने पर वास्तव में गर्व है।
बात अगर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा की करें तो रोहन का करियर शुरू हुआ था बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर। रोहन ने बाजीराव मस्तानी फ़िल्म में संजय लीला भंसाली के असिस्टेंट की हैसियत से अपना फ़िल्मी सफ़र शुरू किया था। फ़िर रोहन ने एक शॉर्ट फ़िल्म में काम किया और आखिरकार 2018 की बाज़ार से रोहन मेहरा फ़िल्मी एक्टर के तौर पर काम करने लगे। मगर इसके बाद रोहन का करियर चला नहीं। रोहन को अच्छी फ़िल्मों में काम मिला ही नहीं। वो एकाध शॉर्ट फ़िल्म में दिखे। 2021 की 420 आईपीसी रोहन मेहरा की बतौर एक्टर दूसरी फ़िल्म थी।
उसके बाद रोहन को कोई फ़िल्म नहीं मिली। हालांकि पिछले साल आई अदभुत नामक फ़िल्म में रोहन मेहरा ज़रूर दिखे। मगर फ़िर रोहन के करियर का क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं मिलती है। वैसे, 2022 और 2023 में रोहन दो वेब सीरीज़ में भी काम कर चुके हैं।