लाल सिंह चड्ढा ही नहीं, बीते कुछ साल में ये बड़ी फिल्में भी हुई हैं फ्लॉप

सप्ताह का अंत आते ही हमें अक्सर याद आ जाती है फिल्मों की , क्यूंकि फिल्मों से बेहतर मनोरंजन आज क्या हो सकता है। AC हॉल में बैठकर पॉपकॉर्न्स के साथ फिल्में देखने का अपना अलग ही मज़ा है। मगर इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों का बाजार एक के बाद एक फ्लॉप फिल्मों की वजह से काफी ठंडा पड़ गया है। हांलाकि ख़बरों की गलियां अब भी गरम हैं हिट ना सही फ्लॉप फिल्मों की ही गर्मी से सही और ऐसे में इन दिनों सबसे ज़्यादा चर्चा बटोर रही है निर्देशक अद्वैत चन्दन द्वारा निर्देशित आमिर खान की फिल्म " लाल सिंह चड्ढा "। 180 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बुरी तरह से भारतीय सिनेमाघरों में पिट गयी है।
आईये जानते हैं बीते कुछ सालों में आयी बॉलीवुड की 10 ऐसी फिल्मों के बारे में जो अपनी लागत का आधा पैसा भी वसूल ना कर पायी।
1 - ज़ंजीर
यह फिल्म 2013 में आयी थी , जिसका निर्देशन किया था अपूर्व लाखिया ने। इस फिल्म की IMDb रेटिंग 3.3 है । एक्टर राम चरण तेजा, प्रियंका चोपड़ा जोनास , संजय दत्त और प्रकाश राज जैसे बड़े एक्टर्स ने इस फिल्म में काम किया था।
फिल्म का बजट 60 करोड़ था और इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन किया था मात्र 17. 89 करोड़ का , जो इसकी लागत का आधा भी नहीं था।
2 - फिरंगी
इस फिल्म के बहुत चर्चे थे क्यूंकि इस फिल्म में काम कर रहे थे कॉमेडियन कपिल शर्मा एक्टर इशिता दत्ता , मोनिका गिल और एडवर्ड सोंनेनब्लिक के साथ , जिसकी वजह से इस फिल्म से लोगों ने काफी उम्मीदें लगायी गयी थी। मगर जब यह फिल्म आयी तो IMDb रेटिंग 4.3 के साथ ही पिट गयी। इस फिल्म का बजट था 40 करोड़ और भारत में ग्रॉस कलेक्शन किया था केवल 11 करोड़ का।
3 - वन्स अपॉन आ टाइम इन मुंबई दोबारा
निर्देशक मिलान लुथरिया ने नामी एक्टर्स को इस फिल्म में जगह दी जैसे अक्षय कुमार , इमरान खान, सोनाक्षी सिन्हा और सोनाली बेंद्रे , मगर फिर भी ये फिल्म चली नहीं। इस फिल्म की IMDb रेटिंग थी 4.4 और बजट था 100 करोड़ का मगर इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन किया था 30.36 करोड़ का।
4 - मिर्ज़्या
निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ये फिल्म अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की पहली फिल्म थी , जिसमें उनके साथ सैयामी खेर और अनुज चौधरी भी थे। फिल्म की IMDb रेटिंग थी 4.6 और बजट था 63 करोड़ जिसपर भारत में ग्रॉस कलेक्शन 10.93 करोड़ का करके ये फिल्म बुरी तरह से पिट गयी।
5 – फ़ितूर

निर्देशक अभिषेक कपूर की इस फिल्म में कैटरीना कैफ, आदित्य रॉय कपूर और तब्बू जैसे जाने माने चेहरे देखने को मिले मगर फिर भी फिल्म कुछ ज़्यादा कमाल ना कर पायी और भारतीय दर्शकों को अपने रंग में ना रंग पायी। फिल्म की IMDb 5.4 पर अटक कर ही रह गयी और 71 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म भारत में ग्रॉस कलेक्शन सिर्फ 23. 42 करोड़ का ही कर पायी।
6 - बॉम्बे वेलवेट
अपनी फिल्मों से चर्चा में बने रहने वाले करन जोहर, अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बतौर एक्टर लोगों को रणबीर कपूर , अनुष्का शर्मा और सत्यदीप मिश्रा के साथ दिखे, पर ये फिल्म भारतीय सिनेमाघरों में अपनी पकड़ नहीं बना पायी। IMDb रेटिंग 5.5 के साथ ही अटक गयी। इस फिल्म का बजट था 118 करोड़ और इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 30. 36 करोड़ का करके पिट गयी।
7 – मोहनजोदाड़ो
आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म में ऋतिक रोशन सहित पूजा हेज ,कबीर बेदी और अरुणोदय सिंह जैसे एक्टर्स ने काम किया मगर जनता को अपनी कहानी से जोड़ नहीं पाए। फिल्म की IMDb रेटिंग 5.6 है और बजट 138 करोड़ का जिसपे ये फिल्म भारत में ग्रॉस कलेक्शन 74.93 करोड़ का करके सिनेमाघरों से उतर गयी।
8 - आ जेंटलमैन
इस फिल्म का निर्देशन मिलकर किया कृष्णा डी के और राजनिधिमोरू ने , एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलिन फ़र्नांडेज़, दर्शन कुमार और हुसैन दलाल ने इस फिल्म में एक साथ काम किया और इस फिल्म की IMDb रेटिंग को 6.2 तक पहुंचाया मगर 67 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन केवल 22.93 करोड़ का ही रह गया जिसके साथ ही फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गयी।
9 - जग्गा जासूस
एक आरसे के बाद रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की जोड़ी को इस फिल्म के ज़रिये परदे पर उतारा निर्देशक अनुराग बसु ने , जिसका असर फिल्म पर कुछ यूँ पड़ा की किस फिल्म की IMDb रेटिंग रह गयी 6.3 और 131 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 69.31 करोड़ का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करके परदे पर से उतर गयी।
10 - लाल सिंह चड्ढा
फारेस्ट ग्रम्प जैसी कमाल की फिल्म का भारतीय रूपांतरण है यह फिल्म लाल सिंह चड्ढा , इस फिल्म को अद्वैत चन्दन के निर्देशन में बनाया गया जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है। 11 अगस्त 2022 को रिलीज़ हुई यह फिल्म अभी अपनी IMDb रेटिंग 5 के साथ चर्चा में बनी हुयी है। फिल्म का बजट था 180 करोड़ का जिसपर फिलहाल पहले हफ्ते में फिल्म ने केवल 62.18 करोड़ की ही कमाई करके फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनायी है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
