पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आ रहे ये सेलेब्रिटीज

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इसी के चलते दुनियाभर में प्लास्टिक के प्रोडेक्ट को रोकने के लिए मुहिम चल रही है, जिसमें बॉलीवुड व हॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी शामिल हो रहे हैं। आलिया भट्ट ने इस अभियान की शुरुआत बॉलीवुड में कर दी है। #BeatPlasticPollution नाम से सोशल मीडिया में कैंपेन चलाया जा रहा है।
आलिया ने प्लास्टिक की बोतलों का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित करते हुए ट्वीट किया है- ''प्लास्टिक को हराने के लिए आज से ही स्टील या ग्लास की बोतलों का इस्तेमाल शुरू कर दीजिए। प्लास्टिक की बोतलों को नष्ट होने में 450 या इससे भी अधिक साल लग जाते हैं, तब तक ये पर्यावरण को नुक़सान पहुंचाती रहती हैं। मैंने अपने जीवन से प्लास्टिक को निकाल फेंकने की दिशा में एक क़दम बढ़ा गिया है। आशा है, आप लोग भी ये क़दम उठाएंगे।''
आलिया ने वरुण धवन, अर्जुन कपूर और सोनम कपूर को यह चैलेंज लेने के लिए नॉमिनेट किया है। आलिया के चैलेंज को स्वीकार करते हुए अर्जुन ने प्लास्टिक बोतल का बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने स्टील की बोतल के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है- ''प्लास्टिक को हराने के लिए बस एक क़दम उठाने की ज़रूरत है। मैंने प्लास्टिक बोतल को धातु की बोतल से बदल लिया है। यह सुविधाजनक और पर्यारवरण-मित्र है।'' अर्जुन ने अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा को चैलेंज किया है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
