सोनम कपूर ने लिया अनोखा फैसला, शादी में इस वजह से नहीं छपवाएंगी कार्ड

इस समय फिल्म जगत में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की ख़बर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी शादी के वेन्यू को लेकर तो कभी तारीखों को, ख़बरें मीडिया में आती ही रहती हैं। अब बॉम्बे टाइम्स में छपी ख़बर के मुताबिक, सोनम और आनंद अपनी शादी के कार्ड नहीं छपवा रहे हैं।
सोनम और आनंद कार्ड छपवाने के बजाय ई - इनविटेशन भेजेंगे। ग्रीन और बेज कलर के ये कार्ड्स दो पेज के होंगे। इसके साथ ही कुछ स्टिकर्स भी छपवाए जाएंगे। इन कार्ड्स में मेहमानों के नाम लिखे होंगे। गेट पर एंट्री के समय मेहमानों तो मोबाइल पर अपना इन्विटेशन कार्ड दिखाना होगा। सोनम और आनंद चाहते हैं कि उनकी शादी में पेपर की बर्बादी न हो इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं। इनविटेशन भेजने का ईको फ्रेंडली तरीका उन्हें ज्यादा पसंद आया है।

शादी की रस्मों की शुरुआत 7 मई से होगी। मेहंदी और हल्दी की रस्म सोनम कपूर के बीकेसी रेजिडेंस पर होगी। इस दिन की कलर थीम व्हाइट रखी गई है। सभी मेहमान व्हाइट कलर के एथनिक वीयर में नजर आएंगे। शादी के तुरंत बाद सोनम अपनी फिल्म 'वीरे दि वेडिंग' के प्रमोशन में जुट जाएंगी। उनकी ये फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज होने वाली है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
