तय हुई सोनम कपूर की शादी, इस देश में जाकर लेंगी फेरे

सोनम कपूर और उनके ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के अफेयर और शादी की अक्सर अटकलें लगती रहती हैं लेकिन अब इन सारी अटकलों पर लगाम लगने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब वे दोनों शादी करने वाले हैं।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ इस साल मई के महीने में शादी कर लेंगी। शादी की तारीख 11 और 12 मई रखी गई है। सोनम ने हाल ही में दिल्ली पहुंचकर आनंद से मुलाकात की जिसके बाद अब वो अब वो रिलैक्स करने और स्पा लेने के लिए ऑस्ट्रिया गई हुईं हैं।

सोनम और उनके परिवारवाले शादी की डेस्टिनेशन को लेकर काफी समय से खोज कर रहे थे। डेस्टिनेशन लिस्ट में उदयपुर और जयपुर का नाम सबसे टॉप पोजीशन पर था। दरअसल, सोनम और आनंद अपनी शादी को और भी स्पेशल बनाने के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश में थे। अभी जनवरी के महीने में सोनम जोकि एक वॉच ब्रैंड की एम्बेसडर हैं, जेनेवा गई हुईं थी। तभी उन्हें वो जगह काफी पसंद आई। उस समय उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर भी मौजूद थीं। सोनम और रिया ने जेनेवा के कई लोकेशन्स को देखा जिसके बाद उन्होंने इसी जगह को शादी की डेस्टिनेशन के तौर पर फिक्स करने का प्लान बनाया। कहा जा रहा है कि अब डेस्टिनेशन बुक होने के बाद दिल्ली और मुंबई में मौजूद कपूर परिवार के मेंबर्स एयर टिकट्स की बुकिंग्स में लगे हुए हैं। साथ ही , पिता अनिल कपूर खुद निजी तौर पर मेहमानों को फोन करके आमंत्रण दे रहे हैं।
ये भी रिवील किया गया कि जेनेवा में सोनम और आनंद की सगाई की जाएगी। यहां संगीत, मेहंदी सेरेमनी भी रखी जाएगी और पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी होगी।
सोनम और आनंद काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पेशे से आनंद दिल्ली के बिजनेसमैन हैं जिनकी अच्छी खासी भी प्रॉपर्टी है। 2016 में सोनम ने आनंद के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया जिसके बाद से ही इनके शादी की खबर लगातार सामने आ रही है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
