जन्मदिन मुबारक : ऋतिक के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन का आज 45वां जन्मदिन है। इंडस्ट्री में लगभग दो दशक बिता देने के बाद भी ऋतिक उतने ही हैंडसम और चार्मिंग लगते हैं जितने अपनी पहली फिल्म में लग रहे थे। साल 2000 में 'कहो न प्यार है' से डेब्यू करने वाले ऋतिक ने न केवल अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया बल्कि अपनी डांसिंग का भी खूब जादू चलाया। ऋतिक दिखने में जितने अच्छे हैं उनका फैशन सेंस भी उतना ही लाजवाब है। आज उनके जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
छह साल की उम्र में मिली थी पहली सैलरी
ऋतिक को उनकी पहली सैलरी 6 साल की उम्र में मिली थी। उन्होंने जितेंद्र के साथ फिल्म 'आशा' (1980) में डांस किया था और इसके लिए उन्हें 100 रुपये मिले थे। इन 100 रुपयों से उन्होंने अपने लिए 10 हॉट व्हील कार खरीदी थीं।
ऋतिक रोशन नहीं है असली नाम
ऋतिक रोशन का असली नाम ये है। उनका ऑफिशियल नाम है ऋतिक नागरथ और घर पर सब प्यार से उन्हें डुग्गु बुलाते हैं।
यह भी पढ़ें : 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर हुआ रिलीज, लोग कर रहे तारीफ
फिल्मों में काम करने के लिए छोड़ दी अकेडमिक स्कॉलरशिप
ऋतिक ने मुंबई सिदेनहम कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्हें मास्टर्स के लिए अमेरिका के एक कॉलेज से स्कॉलरशिप मिल रही थी लेकिन फिल्मों में काम करने के लिए उन्होंने उसे छोड़ दिया।
ऋतिक की ब्लडलाइन म्यूजिक है, एक्टिंग नहीं
क्लासिकल म्यूजिक कंपोजर रोशन लाल नागरथ और इरा नागरथ के पोते और म्यूजिक कंपोजर राजेश रोशन के भतीजे ऋतिक की फैमिली का जुड़ाव म्यूजिक से ज्यादा रहा है और संगीत उनके खून में है। यही वजह है कि 'गुजारिश' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में उन्होंने गाना भी गाया।
छोड़ दी है सिगरेट
पांच बार असफल होने के बाद ऋतिक रोशन ने फाइनली 2011 में स्मोकिंग हमेशा के लिए छोड़ दी।
यह भी पढ़ें : बोनी कपूर को है श्रीदेवी से इतना प्यार, करने जा रहे ये काम
सर्टिफाइड डाइवर हैं ऋतिक
आमिर खान की तरह ऋतिक भी मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं। डांस, एक्टिंग के अलावा वह एक सर्टिफाइड स्कूबा डाइवर भी हैं। जिंदगी न मिलेगी दोबारा में डाइविंग के सारे सीन उन्होंने बॉडी डबल से कराने के बजाय खुद किए हैं।
है अपना फैशन ब्रांड
हाल ही में दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में नंबर वन आने वाले ऋतिक का अपना फैशन ब्रांड भी है। 2013 में उन्होंने HRX के नाम से इसे लॉन्च किया था।
यह भी पढ़ें: 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक का फर्स्ट लुक रिलीज
डांस करते रहने के लिए सेहत से लड़ाई
21 साल की उम्र में ऋतिक को स्कोलियोसिस हो गया था। इसमें रीढ़ की हड्डी में दिक्कत हो जाती है। डॉक्टर ने उनसे डांस करने के लिए एकदम मना कर दिया था, लेकिन ऋतिक ने एक्सरसाइज पर बहुत मेहनत की और आज वह बॉलीवुड के बेस्ट डांसर हैं।
सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल
ऋतिक की डेब्यू फिल्म 'कहो न प्यार है' ने साल 2000 में सबसे ज्यादा कमाई की थी। जोधा अकबर, कृष, धूम 2, अग्निपथ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद वह बॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...