खास अंदाज में गणेश उत्सव मनाएंगे रितेश देशमुख, शेयर किया वीडियो

25 अगस्त से भारत में गणेश चतुर्थी के पर्व की शुरुआत हो चुकी है। यह त्योहार 5 सितंबर तक चलेगा। भक्त 10 दिनों के लिए अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। गणेश महोत्सव देश भर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। फिल्म नगरी मुंबई में गणेश महोत्सव के मौके पर सबसे अधिक धूम देखी जा सकती है। यहां फिल्मी सितारे अमिताभ बच्चन, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार गणेश महोत्सव के आयोजनों में हिस्सा लेते हैं।
बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों सोशल मीडिया पर गणपति बप्पा के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इस बीच मुंबई से दूर बॉलीवुड स्टार रितेश देशमुख अमेरिका गणेश उत्सव मना रहे हैं। रितेश ने इको फ्रेंडली गणेश महोत्सव मानते हुए ट्विटर पर अपने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रितेश इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा बनाते नजर आ रहे हैं।
रितेश ने इस वीडियो के साथ लिखा, 'अमेरिका में गणेश चतुर्थी मनाते हुए एक मूर्ति बनाई, मैं इसको किसानों को समर्पित करता हूं।' रितेश के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने से पहले एक किसान थे इसलिए रितेश भी खुद को किसान का बेटा ही कहते हैं।
रितेश के मुताबिक उनकी पत्नी जेनेलिया ने उनको ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। इसके लिए उन्होंने जेनेलिया का शुक्रिया भी अदा किया है।
रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी और उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में इको फ्रेंडली गणेश महोत्सव मनाये जा रहे हैं। यह अच्छी बात है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
