रणवीर सिंह ने इस अभिनेत्री के नाम किया पहला सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर अवॉर्ड

रणवीर सिंह हिंदी फिल्मों के उन अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया के बाहर से आकर अपने नाम का ऐसा परचम लहराया कि लोग आज उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं। फिल्मों में बचपन से ही आने का मन बना चुके रणवीर सिंह ने काफी मेहनत करके इस मकाम को हासिल किया है। हाल ही रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में जानने के बाद आप भी उनको सम्मान की नजरों से देखेंगे।
ये मौका था अवॉर्ड शो का जहां पर फिल्मों के लिए अवॉर्ड मिलना था और फिल्म 'पद्मावत' के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर का अवार्ड दिया गया था। रणवीर सिंह ने अवार्ड लेने के बाद दिवंगत श्रीदेवी को अपना ये अवॉर्ड समर्पित कर दिया। इस दौरान रणवीर ने फिल्म 'पद्मावत' में मौका देने के लिए शुक्रिया कहा और हैलो अवार्ड का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि र्वश्रेष्ठ एंटरटेनर का ये अवॉर्ड मैं भारत की सर्वश्रेष्ठ एंटरटेनर श्रीदेवी जी को डेडिकेट करना चाहता हूं।

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिम्बा' के लिए काफी व्यस्त चल रहे है। फिल्म को करण जौहर निर्मित कर रहे हैं। यह फिल्म दिसम्बर तक रिलीज कर दी जाएगी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
