प्रियंका चोपड़ा के जिंदगी के राज बताएगी उनकी किताब 'अनफिनिश्ड'

अपनी ऐक्टिंग से देश व विदेशों में लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा अब लेखिका की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। प्रियंका की इस किताब का नाम होगा 'अनफिनिश्ड' जिसमें उनसे जुड़ी यादों, घटनाओं और खट्टे-मीठे अनुभवों का संग्रह होगा।
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपनी यह किताब लेकर आएंगी, जिसमें वह उन चीजों के बारे में लिखेंगी जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी बात नहीं की। किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने आज रात घोषणा की कि किताब जिसका नाम 'अनफिनिश्ड' है, प्रियंका की निजी कहानियों और अनुभवों का संग्रह है। बताया गया है कि प्रियंका की इस किताब में लिखे शब्द लड़कियों को बड़ा सपना देखने और उसे पूरा कर पाने के लिए प्रेरित करेगा।
प्रियंका ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, जीवन के अंत से पहले कुछ अनुभवों और उपलब्धियों को हासिल करना अकथनीय अहसास है और आज मैं उसी पल को जी रही हूं। अमेरिका और ब्रिटेन में भी यह किताब प्रकाशित होगी। प्रियंका ने कहा , 'किताब का अंदाज बिल्कुल मेरी तरह ईमानदार, मजाकिया, जोशीला, बोल्ड और विद्रोही होगा। मैं हमेशा से निजी व्यक्ति रही हूं। मैंने अपने सफर के दौरान अपनी भावनाओं के बारे में कभी बात नहीं की लेकिन अब मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं।'
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
