प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल की शादी में शिरकत करेंगी बेस्ट फ्रेंड प्रियंका चोपड़ा

मीडिया में इस समय ये खबर सुर्खियां बनी हुई है कि प्रियंका चोपड़ा प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ब्रोक की शादी में शामिल होने वाली हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताते हैं कि अपनी 'देसी गर्ल' लंदन में 19 मई को होनेवाली इस शादी की गेस्ट लिस्ट में शामिल हैं।
हॉलिवुड ऐक्ट्रेस मेगन और प्रियंका काफी अच्छी दोस्त हैं। फॉरन मीडिया ने कन्फर्म किया है कि बॉलिवुड ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा मेगन और प्रिंस की रॉयल शादी में शामिल होंगी। एक ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक, प्रियंका मेगन के इस स्पेशल दिन को लेकर काफी खुश हैं जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस खास दिन के लिए अपने कपड़ों का सिलेक्शन कर लिया है? तो उन्होंने कहा कि अभी भी वह इसी काम में लगी हैं।

हालांकि, क्या ब्राइड्समेड्स (दुल्हन की सहेलियों) में वह भी मौजूद होंगी? इस सवाल पर उन्होंने अब तक चुप्पी मार रखी है। अब तो यह वक्त ही बताएगा कि बेस्ट फ्रेंड की इस शादी में वह उनके साथ वहां खड़ी होंगी या फिर नहीं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
