अमेरिका में गूगल ने पूछे प्रियंका से ये सवाल, बड़ी ही बेबाकी से उन्होंने दिए जवाब

14 फरवरी को प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' रिलीज हुई है। इस फिल्म में प्रियंका इसाबेला नाम की एक योगा ऐंबेसडर की भूमिका में नजर आ रही हैं। हाल ही में अमेरिकी मैगजीन वायर्ड ने इस फिल्म को लेकर प्रियंका का इंटरव्यू लिया। इस बातीचत में उनसे अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा को लेकर सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाले सवाल भी पूछे गए और प्रियंका ने बड़ी ही बेबाकी से इतना जवाब दिया। फिल्म में अपने को-स्टार रिबेल विल्सन के साथ यहां पहुंची प्रियंका ने अपनी गाड़ी से लेकर अपने टैटू के बारे में बताया। प्रियंका से पहला सवाल था कि क्या वह सिंगर हैं? इसपर प्रियंका ने जवाब दिया कि कुछ लोगों को लगता है। लेकिन यह डिपेंड करता है। मैं ऐसा प्रफेशनली नहीं करती हूं।
इसके अलावा प्रियंका से कई दिलचस्प सवाल किए गए। जिसका उन्होंने जवाब दिया। आप भी पढ़िए, प्रियंका ने अपने बारे में लोगों को क्या बताया।
क्या प्रियंका चोपड़ा दीपक चोपड़ा से कोई संबंध रखती हैं?
नहीं। मुझसे यह कई बार पूछा जाता है। भारत में 'चोपड़ा' अमेरीका में स्मिथ जैसा है। यह बहुत कॉमन है। मैं उन्हें नहीं जानती हूं।
क्या प्रियंका चोपड़ा की निक जोनस से शादी हुई है?
मुझे लगता है कि कुछ लोगों को पता है कि मेरी उनसे शादी हुई है।
क्या प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से बड़ी हैं?
हां मैं उनसे 10 साल बड़ी हूं।
क्या प्रियंका चोपड़ा मिस यूनिवर्स हैं?
नहीं, मैं 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थी। आपको यह गूगल करना चाहिए।
क्या प्रियंका चोपड़ा शाकाहारी हैं?
मैं जानती हूं कि यह हमारे लिए बेहतर है लेकिन मैं शाकाहारी नहीं हूं।
क्या प्रियंका चोपड़ा को अस्थमा है?
हां और मेरे पास हमेशा मेरा इनहेलर रहता है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
