'कबीर सिंह' होगा 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक, बनेगी शाहिद और कियारा की जोड़ी
साल 2017 में आई तमिल की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का बॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है। इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा थे और अब वही हिंदी में भी ये फिल्म बनाने जा रहे हैं। फिल्म का हिंदी रीमेक बनने की खबरें तो काफी पहले से ही आ रही थीं लेकिन इसके टाइटल और किरदारों को अब रिवील किया गया है।
बॉलीवुड में 'कबीर सिंह' नाम से बनने जा रही इस फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। शाहिद कपूर ने ट्वीट कर बताया कि इस फिल्म में वह कबीर सिंह नाम के शख्स का रोल निभाएंगे। फिल्म एक लड़के की कहानी है जो एक लड़की से बहुत प्यार करता है लेकिन उस लड़की की ज़बर्दस्ती शादी करा दी जाती है।
'अर्जुन रेड्डी' के रीमेक में शाहिद कपूर एक्टर विजय देवरकोंडा का रोल निभाएंगे, जिसमें वह एक शराबी डॉक्टर बनेंगे। शाहिद कपूर ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें कबीर सिंह नाम लिखा है और उसके ऊपर हाथ का पंच दिख रहा है। नाम और ये पंच लाल रंग से उभरा हुआ दिख रहा है। पंच का साइन दिल की शेप में दिख रहा है। ये फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी।
यह फिल्म तमिल फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी फिल्मों में से एक थी काफी अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
