'परमाणु' देखकर आपको भी होगा अपने देश पर गर्व

आज जॉन अब्राहम की फिल्म 'परमाणु' रिलीज हो गई है। इस फिल्म को देखकर आपको अपने देश पर गर्व महसूस होगा। यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है। 1998 में भारत में परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिका के साथ-साथ आस-पास के देश भी हिल गए थे। इस पूरी घटना को निर्देशक अभिषेक शर्मा ने बखूब दर्शाया है और फिल्म देखते वक्त आपको गर्व महसूस होता है। फिल्म आपको बांधने में सफल रहती है और भारतीय होने के नाते एक अलग तरह का फख्र भी आपको महसूस होता है।
इसकी सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में कुछ भी बेकार का नहीं शामिल नहीं किया गया है। लगभग दो घंटे दस मिनट की ये फिल्म आपको अपनी पूरी अवधि में सीट से बांधकर रखेगी। जॉन अब्राहम ने एक बार फिर से गंभीर लेकिन उम्दा अभिनय किया है। उनकी पत्नी के रूप में अनुजा साठे ने बड़ा ही अच्छा काम किया है। डायना पेंटी, बोमन ईरानी के साथ-साथ विकास कुमार, योगेंद्र टिंकू, दर्शन पांडेय, अभीराय सिंह,अजय शंकर और बाकी सभी किरदारों ने बढ़िया अभिनय किया है।
फिल्म की कहानी जहां एक तरफ आपको तथ्यों से परिचित कराती है, वहीं दूसरी तरफ उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और वैज्ञानिकों की टीम से एपीजे अब्दुल कलाम के कारनामों के बारे में सटीक जानकारी देती है। 90 के दशक में जहां एक तरफ दुनिया के कई देश भारत के खिलाफ थे, वहीं परमाणु परीक्षण के बाद एक-एक करके भारत एक और शक्तिशाली देशों की संख्या में गिना जाने लगा, जिसे फिल्म देखने के दौरान महसूस किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
