सादगी से रचाई नेहा धूपिया ने शादी, सोशल मीडिया पर डाली ये फोटो

बॉलीवुड में जहां एक तरफ लोग सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में व्यस्त हैं वहीं दूसरी तरह साल 2002 में मिस इंडिया का ताज जीत चुकीं नेहा धूपिया ने भी गुपचुप तरीके से शादी करके अपने फैन्स को नाराज कर दिया। नेहा धूपिया ने दुनिया भर के ताम झाम में बिना पड़े गुरूद्वारे में जाकर बड़ी सादगी से शादी कर ली।
नेहा धूपिया ने बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी के साथ गुरुद्वारे में सात फेरे लेते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, 'जिंदगी का बेस्ट डिसिजन, आज मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली है।' वहीं, अंगद बेदी ने भी नेहा के साथ फोटो शेयर कर लिखा है, 'बेस्ट फ्रेंड अब पत्नी बन चुकी है। हेलो मिसेज बेदी।' दोनों साथ में बहुत ही क्यूट लग रहे हैं।
दोनों की शादी को लेकर मीडिया में कोई चर्चा नहीं थी। नेहा की शादी की फोटो देख फैंस भी हैरान हैं। करन जौहर ने भी नेहा धूपिया की फोटो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। अंगद बेदी बॉलीवुड में कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। टाइगर जिंदा है और पिंक में भी उन्होंने एक अहम रोल निभाया था। अंगद और नेहा काफी लंबे समय से दोस्त हैं और अब पति पत्नी बन चुके हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
