निर्भया कांड पर लिखा था 'उड़ने दे', अब UN के साथ करेंगी काम नीति मोहन

बॉलीवुड में अपनी मखमली आवाज से जादू बिखेरने वाली मशहूर सिंगर नीति मोहन जल्द ही संयुक्त राष्ट्र की स्वयंसेवी न्यास कोष परियोजना का हिस्सा होंगी।
आपको बता दे, लैंगिक समानता के समर्थन में सभी महिलाओं को समर्पित नीति मोहन की रचना 'उड़ने दे' संयुक्त राष्ट्र की स्वयंसेवी न्यास कोष परियोजना 'प्रेरणास्पद संगीत - मानव तस्करी के खिलाफ एकजुट कलाकार' के एल्बम का हिस्सा होंगी। यह मौका मिलने से नीति इस परियोजना में शामिल अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों एश्टन कूचर, निकोलस केज, डेमी मूर, एश्ले जूड और गिलियन एंडरसन की जमात में शामिल हो गई हैं।
दुनिया के हर कोने में महिलाओं पर अत्याचार
दुनियाभर से 60 से अधिक कलाकारों व जानी मानी हस्तियों ने मानव तस्करी रोकने के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था को लाभ पहुंचाने के मकसद से ट्रिपल अल्बम में हिस्सा लिया है। नीति ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध आज दुनिया के हर कोने में हो रहा है। इससे दुनिया का लगभग हर देश प्रभावित है। यह एक ऐसा अपराध है, जिससे हम सभी को शर्मिदगी महसूस होती है।
निर्भया कांड के दौरान लिखा था 'उड़ने दे'
नीति मोहन ने बताया कि उन्होंने 'उड़ने दे' 2012 में घटित निर्भया कांड के दौरान लिखा था, लेकिन वह इस गीत को कभी जारी नहीं कर सकीं, क्योंकि उन्हें लगा कि यह बेहद निजी है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे वह जोर से रो रही हैं और किसी को उनका रोना सुनाई नहीं दे रहा है। गायिका ने बताया कि जब भी वह किसी महिला के साथ अन्याय होने के बारे में पढ़ती हैं तो उन्हें ऐसा ही महसूस होता है।
नीति कहती हैं कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह लोगों की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद और प्रार्थना करती हैं। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने भी इस एल्बम में काम किया है।
हाल ही में उनका रिलीज हुआ एक गाना
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
