करवा चौथ स्पेशल: वो फिल्में जिसमें करवा चौथ के सीन ने धूम मचा दी
भारतीय परम्परा में करवा चौथ का विशेष महत्व है। भारत के अधिकतर राज्यों में करवा चौथ का व्रत रहने की परम्परा है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जल व्रत रखकर इस परम्परा को निभाती हैं। रियल लाइफ में करवा चौथ की जितनी अहमियत है, भारतीय फिल्मों में इसको लेकर काफी रोमांच रहता है। कई फिल्मों में करवा चौथ के दृश्य दर्शकों को भावनात्मक तौर पर जोड़ने के लिए डाले जाते हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में करवा चौथ के दृश्य को देखकर देश की तमाम महिलाएं इस व्रत को रखने के प्रति आकर्षित हुई थीं।
दर्शकों का पसंद आ रही है फरहान अख्तर की 'द स्काई इज पिंक'
बॉलीवुड में एक नहीं, बल्कि कई फिल्में हैं जिसमें करवा चौथ का शॉट है। इसमें दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, हम दिल दे चुके सनम, कभी खुशी कभी गम, मोहब्बतें, जुदाई, बागबान, राजा हिन्दुस्तानी, इश्क विश्व जैसी फिल्में प्रमुख हैं। आज हम आपको इन्हीं फिल्मों के करवा चौथ के शॉट की याद ताजा कराते हैं।
दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे (1995)
इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में करवा चौथ के दृश्य को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसमें काजोल शाहरुख खान के लिए व्रत रखती हैं। यह फिल्म 19 अक्टूबर 1995 में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म ने शाहरुख और काजोल का कॅरियर बना दिया था।
दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे
बर्थडे स्पेशल। अमिताभ के इन डायलॉग्स ने उन्हें शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया
हम दिल दे चुके सनम (1999)
सलमान खान, एश्वर्या राय और अजय देवगन के अभिनय वाली हम दिल दे सनम एक सुपरहिट फिल्म रही है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के एक दृश्य में एश्वर्या राय करवा चौथ का व्रत रखते नजर आती हैं। हम दिल दे चुके सनम 18 जून 1999 में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिसर पर करीब 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
हम दिल दे चुके सनम
सलमान खान, एश्वर्या राय और अजय देवगन के अभिनय वाली हम दिल दे सनम एक सुपरहिट फिल्म रही है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म के एक दृश्य में एश्वर्या राय करवा चौथ का व्रत रखते नजर आती हैं। हम दिल दे चुके सनम 18 जून 1999 में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिसर पर करीब 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
मोहब्बतें (2000)
वर्ष 2000 में आई यह फिल्म सिल्वर जुबली रही थी। इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, एश्वर्या राय, आदित्य चोपड़ा, जिमी शेरगिल आदि प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसने बॉक्स ऑफिर पर 900 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। इसमें अभिनेत्री प्रीति झांगियानी जिमी शेरगिल के लिए करवा चौथ का व्रत रहती हैं।
मोहब्बतें
अक्षय की नई फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, किन्नर के किरदार में नजर आएंगे
बागबान (2003)
यह काफी ज्यादा भावनात्मक फिल्म थी। जिसमें अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसमें हेमा मालिनी अपने पति अमिताभ बच्चन के लिए व्रत रखती हैं। इस फिल्म को रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म ने उस समय 72 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
बागबान
राजा हिन्दुस्तानी (1997)
इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसमें करिश्मा आमिर खान के लिए व्रत रहती हैं। यह फिल्म 1996 में रिलीज हुई थी। इसे धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था। इसमें करिश्मा कपूर ने एक अमीर उद्योगपति की बेटी की भूमिका निभाई थी, वहीं आमिर खान एक टैक्सी ड्राइवर के रोल में थे।
राजा हिन्दुस्तानी
इश्क विश्क (2003)
इश्क विश्क शाहिद कपूर की शुरुआती फिल्मों में रही है। इसमें अमृता राव शाहिद कपूर के अपोजिट थीं। इसमें करवा चौथ वाला दृश्य दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिसमें अमृता अपने प्रेमी शाहिद के लिए व्रत रहती हैं। यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी। इसके डायरेक्टर केन घोष थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 12.26 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इश्क विश्क
फिल्म 'भांगड़ा पा ले' से विक्की कौशल के भाई कर रहे बड़े पर्दे पर इंट्री
जुदाई (1997)
1997 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें श्रीदेवी, अनिल कपूर, उर्मिला मातोंडकर प्रमुख भूमिकाओं में थे। फैमिला ड्रामा पर आधारित यह फिल्म उस दौर में 28 करोड़ कमाने में कामयाब हुई थी।
जुदाई
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...