करण जौहर के घर तक पहुंचा कोरोना, जानिए बॉलीवुड में कौन-कौन बना शिकार
कोरोना वायरस (Corona Virus) तेजी से पूरी दुनिया में अपने पांव पंसार रहा है। अभी तक इस महमारी (Pandemic) के चलते लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। चीन (China) के वुहान (Wuhan) शहर से फैला यह वायरस अब सभी को अपना शिकार बनाने लगा है। भारत में अब इसका शिकार सेलेब्रिटी भी होने लगे हैं। सोमवार को फिल्म निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए जानकारी दी कि उनके स्टाफ के दो मेंबर्स में कोरोना वायरस (Corona Virus) का संक्रमण पाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें- नहीं रहे अभिनेता मोहित बघेल, जानिए क्यों ट्विटर पर लिखा 'शो मस्ट बी गो ऑन'
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
करण जौहर (Karan Johar) ने सोमवार को अपने फैंस के साथ जानकारी शेयर करते हुए बताया कि उनके दो स्टाफ में कोरोना वायरस (Corona Virus) के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद इसकी जानकारी बीएमसी (BMC) को दे दी गई। अभी इन लोगों को होम क्वारंटीन (Home Quarantine) किया गया है। बीएमसी (BMC) ने पूरी इमारत को सैनिटाइज (Sanitize) कर दिया है। करण मुंबई की कार्टर रोड पर बनी हाईराइज बिल्डिंग में रहते हैं। यहां वे अपनी मां हीरू जौहर और दो जुड़वा बच्चों रूही और यश के साथ रहते हैं। करण फिलहाल अपने स्टाफ के लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने की वजह से बेहद चिंता में हैं। इसको लेकर उन्होंने लंबा चौड़ा लेटर अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर किया है।
दो स्टाफ मेंबर्स को हुआ संक्रमण
प्रख्यात फिल्म निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने अपने लेटर में कहा कि दोनों संक्रमित स्टाफरों को उनकी ओर से सबसे बेहतरीन उपचार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों जल्द ही कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में जीत हासिल करेंगे। करण ने कहा कि यह मुश्किल वक्त है। लेकिन अगर हम संकट की इस घड़ी में घर पर रहकर सावधानी से काम लेते हैं जो मुझे पूरा विश्वास है कि हम इस वायरस को हरा देंगे। आप सभी घर पर रहें और सुरक्षित रहें। फिल्म नगरी मुंबई में बोनी कपूर (Boney Kapoor) के परिवार के एक सदस्य को भी कोरोना का संक्रमण हुआ था। इसके चलते बोनी और उनकी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी अपना टेस्ट कराया था, जो निगेटिव निकला था।
कनिका को कोरोना से मचा था हड़कम्प
कोरोना वायरस (Corona Virus) केवल आम ही नहीं बल्कि खास लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है। सबसे पहले कोरोना वायरस (Corona Virus) ने गायिका कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को अपना शिकार बनाया था। कनिका कपूर (Kanika Kapoor) लंदन से मुंबई लौटी थीं। इसके बाद वे 11 मार्च को वहां से लखनऊ अपने घर आई थीं। बताया जाता है कि इसके बाद 18 मार्च को बुखार की शिकायत आने के बाद उन्होंने अपना कोरोना संक्रमण टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इसके बाद तो मानो पूरे देश में हड़कम्प मच गया था। कनिका भारत लौटने के बाद कई बड़ी पार्टियों में गई थीं। जिसमें फिल्म और राजनीति की दुनिया के तमाम लोग शामिल हुए थे। कनिका (Kanika Kapoor) पर लापरवाही का भी आरोप लगा था, जिसके बाद उनके ऊपर एफआईआर भी कराई गई थी। हालांकि कनिका जिन भी लोगों के संपर्क में आई थीं, उन सभी का कोरोना वायरस (Corona Virus) टेस्ट निगेटिव आया था।
यह खबर भी पढ़ें- मजदूरों पर लिखी गुलजार की ये कविता आपकी आंखों में आंसू भर देगी
प्रोड्यूसर करीम मोरानी भी हो चुके हैं संक्रमित
बॉलीवुड के प्रख्यता प्रोड्यूसर करीम मोरानी (Karim Morani) उनकी दोनों बेटियां शजा और जोआ मोरानी भी कोरोना वायरस (Corona Virus) का शिकार बन चुकी हैं। हालांकि अब वे सभी स्वस्थ हैं। वायरस के लक्षण नजर आने के बाद उन्हें 8 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी उम्र 60 साल है। इसके साथ ही उन्हें कई तरह की अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी है। करीम की बेटी मुंबई के जुहू की पहली कोरोना संक्रमित थीं। इस इलाके में बॉलीवुड के कई अन्य कलाकारों का भी घर है, जिसकी वजह से उनकी चिंता और बढ़ गई थी। दो बार रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
अभिनेता किरण कुमार भी पाए गए पॉजिटिव
बॉलीवुड एक्टर किरण कुमार (Kiran Kumar) भी कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से अछूते नहीं रह सके। 74 वर्षीय किरण ने हाल ही में कोरोना का टेस्ट कराया था, जिसमें वे पॉजिटव पाए गए। हालांकि उनके अनुसार उन्हें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। वे घर पर ही पिछले 10 दिनों से होम क्वारंटीन (Home Quarantine) हैं। उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। साथ ही वो परिवार से अलग कमरे में रह रहे हैं। किरण बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कलाकार है। उन्होंने तेजाब, धड़कन, खुदा गवाह, डाकू रामकली, आप मुझे अच्छे लगने लगे, बारूद, खतरनाक, यादों के मौसम, मुकद्दर, बागी, आकाशवाणी जैसी सैकड़ों फिल्मों में काम किया है। हालांकि किरण कुमार ने अपने फिल्मी कॅरियर में ज्यादातर नकारात्मक किरदार ही निभाए हैं। किरण प्रख्यात अभिनेता जीवन के बेटे हैं।
महाराष्ट्र में हालात हुए बेकाबू
इस वक्त देश में सबसे खराब हालात महाराष्ट्र (Maharashtra) में हैं। वहां सोमवार को एक दिन में ही 2436 संक्रमित सामने आए हैं। वहीं 60 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण के मामले 52, 667 हो गए हैं। जिसमें अभी 35,178 एक्टिव केस हैं। हालांकि सोमवार को ही 15, 786 लोगों को एक साथ डिस्चार्ज किया गया है। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजधानी मुंबई (Mumbai) में देखने को मिल रहे हैं। मुंबई पूरी देश की आर्थिक नगरी है। सोमवार को स्लम एरिया धारावी, माहिम और दादर क्षेत्र में 96 संक्रमण के मामले सामने आए हैं। मुंबई (Mumbai) में एक दिन में 1430 लोगों में संक्रमण पाया गया है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण में भी कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। महाराष्ट्र की सरकार ने बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केरल सरकार से मदद मांगी है।
यह खबर भी पढ़ें- लॉकडाउन में सलमान ने जरूरतमंदों के खाते में भेज दी इतने करोड़ की रकम
सबसे पहले बॉलीवुड के टॉम हैंक्स को हुआ था संक्रमण
फिल्म सेलेब्रिटी में सबसे पहले कोरोना वायरस हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम हैंक्स (Tom Hanks) और उनकी पत्नी के हुआ था। ये पूरी दुनिया में किसी सेलेब्रिटी को होने वाला पहला मामला था। अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन 11 मार्च को हुई जांच में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमित पाए गए थे। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। वे और उनकी पत्नी रीटा विल्सन आस्ट्रेलिया में फिल्म 'एल्विस प्रेसली' की शूटिंग के लिए आस्ट्रेलिया गए थे। जहां से लौटने के बाद उन्हें सर्दी, कमजोरी और शरीर पर रैशेज जैसे लक्षण नजर आने लगे थे। टॉम हैंक्स ने कास्ट-अवे, दि विंची कोड, फॉरेस्ट गम्प, द टर्मिनल जैसे सुपरहिट फिल्में की हैं। बाद में उपचार के बाद दोनों ही संक्रमण से मुक्त हो गए थे।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...