बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत ने अपने जन्मदिन पर दिया खुद को ये खास गिफ्ट

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रानौत आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। कंगना रानौत बिना किसी गॉड फादर के अपनी मेहनत से इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। बॉलीवुड में पहचान बनाई है। साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर में कंगना ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी। इस फिल्म में निभाए गए सिमरन के किरदार के लिए कंगना ने बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।
कंगना रनौत अपना बर्थडे अपने परिवार के साथ मनाली में मना रही हैं। हाल ही में कंगना ने मनाली में 10 करोड़ का घर लिया है। इस बर्थडे पर कंगना ने खुद को एक खास गिफ्ट भी दिया है। उन्होंने खुद अपने गार्डन में अपने 31 साल पूरे होने पर 31 पौधे लगाए हैं। कंगना की ये तस्वीर उनकी बहन रंगोली ने ट्विटर पर शेयर की। कंगना का यह कदम सभी के लिए एक सीख है।
23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के मंडी में जन्मी कंगना बचपन में अपने माता-पिता के जोर देने पर डॉक्टर बनना चाहती थीं। देहरादून में स्कूलिंग के दौरान उन्होंने अपना करियर खुद तय करने का फैसला किया और 16 की उम्र में वह अपने घर से दिल्ली चली आईं। फिर यहीं उन्होंने मॉडलिंग और थिएटर करना शुरू किया। कंगना अनुराग बासु को एक कैफे में मिली थीं । ये साल 2005 के सितंबर महीने की बात है। यहीं अनुराग ने कंगना को फिल्म गैंगस्टर के लिए साइन किया था। साल 2006 में ये फिल्म रिलीज हुई और कंगना को वो मौका मिला जिसके लिए ना सिर्फ उन्होंने घर छोड़ा था बल्कि खुद के लिए कई चुनौतियां भी खड़ी कर ली थीं। साल 2008 में आई फिल्म फैशन में कंगना की ऐक्टिंग लोगों को पसंद आई। इस फिल्म के लिए कंगना को नेशनल अवार्ड भी मिला।
कंगना एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें महज 22 साल की उम्र में ही नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। कंगना को 2010 में फिल्म 'फैशन' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। कंगना को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं। कंगना लगातार तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। फिर भी कंगना ज्यादातर अवॉर्ड समारोह में जाना नहीं पसंद करतीं।
तनु वेड्य मनु से बनाई पहचान
कंगना ने अपनी अदाकारी का लोहा फिल्म तनु वेड्य मनु से मनवाया। फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा। इस फिल्म के बाद कंगना को अलग पहचान मिली। एक अलग ही मुकाम पर पहुंच गई। कंगना द्वारा निभाया गया तनु का किरदार सुपरहिट रहा। 2014 में जब क्वीन आई तो कंगना फिर बॉलीवुड की क्वीन ही बन गई। क्वीन को न सिर्फ दर्शकों ने और क्रिटिक्स ने पसंद किया बल्कि बॉलीवुड स्टार्स भी इस फिल्म के फैन हो गए थे। कंगना ने इस फिल्म में जो किरदार निभाया इससे कई लड़कियों को काफी प्रेरणा मिली। कंगना ने इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। उसके बाद फिर साल 2015 में आई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स। अब जल्द ही वो फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि कंगना को इससे पहले ऐसे अवतार में नहीं देखा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
