अर्जुन के बर्थडे पर बहन जाह्नवी ने किया ये इमोशनल पोस्ट
Posted By: Anusha Mishra
Last updated on : September 07, 2018

26 जून 1985 को जन्मे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज 34वां जन्मदिन है। अर्जुन के बर्थ डे पर फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी स्टार्स उन्हें विश कर रहे हैं लेकिन सबसे खास है उनकी बहन जाह्नवी का मैसेज।
जाह्नवी ने अर्जुन कपूर को इंस्टाग्राम पर विश करते हुए लिखा - आप हमारी मजबूती का कारण हो, लव यू और हैपी बर्थडे भईया। जाह्नवी और अर्जुन के रिश्ते पहले कुछ अच्छे नहीं थे लेकिन फरवरी में श्रीदेवी के देहांत के बाद अर्जुन कपूर बोनी और जाह्नवी खुशी के काफी करीब आ गए हैं। श्रीदेवी के जाने के बाद से दोनों लगभग हर इवेंट में साथ ही देखा जाता है। इतना ही नहीं अर्जुन पूरी रह से जाह्नवी और बोनी को सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में जाह्नवी का इस तरह अर्जुन को विश करना वाकई खास है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
