टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा पर बनेगी बायोपिक, जानिए किसने किया ऐलान

देश की सबसे मशहूर टेनिस खिलाड़ियों में शामिल रहीं सानिया मिर्जा अब बड़े पर्दे पर अपने हुनर के जलवे दिखाती नजर आएंगी। खबर है कि फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला सानिया पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए सानिया से करार हो गया है। हालिया समय में खिलाड़ियों के जीवन पर कई बायोपिक बन रही हैं। फिल्म निर्माताओं के लिए यह फायदे का सौदा भी साबित हो रहा है। इन फिल्मों में भाग मिल्खा भाग, मैरीकॉम, दंगल, एमएस धोनी, सूरमा आदि प्रमुख हैं। सानिया मिर्जा देश की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ग्रैंडस्लैम युगल जीता है।
यह खबर भी पढ़ें- टीम इंडिया की जीत ने रोमांचक बनाई सीरीज, जानिए कौन रहा मैच का हीरो
सानिया ने जताई सहमति
अपनी बायोपिक के बारे में सानिया मिर्जा ने एक कार्यक्रम में कहा था कि यह शानदार है। इस बारे में काफी समय से बात चल रही थी। करार पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। मैं इसका इंतजार कर रही हूं। उन्होंने बताया कि फिल्म के शुरुआती दौर का काम शुरू हो चुका है। सानिया ने कहा कि यह सब आपसी समझदारी से हो रहा है। मुझे लगता है कि यह मेरी कहानी है तो इसमें मेरा सुझाव अहम होगा। हालांकि अभी फिल्म के अभिनेताओं, निर्देशक आदि के बारे में कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है।
पाकिस्तानी क्रिकेटर से की शादी
सानिया मिर्जा की जिंदगी में उस वक्त सबसे बड़ा मोड़ आया था, जब उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने की घोषणा की थी। उनके इस ऐलान का कुछ लोगों ने काफी विरोध भी किया था। यहां तक की उनकी देशभक्ति पर भी काफी सवाल उठाए जाने लगे थे। हालांकि सानिया ने इन आरोपों और विरोध का पूरी बहादुरी से सामने किया था।
यह खबर भी पढ़ें- टीम की हार से दुखी हैं तो दिनेश कार्तिक का यह कैच जरूर देख लीजिए
हाल में दिया है बेटे को जन्म
सानिया ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया है। इस बारे में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शोएब मलिक ने ट्विटर पर लोगों को जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी सानिया मिर्जा ने बेटे को जन्म दिया है। फैंस को खुशखबरी बताते हुए शोएब ने उन्हें दुआओं के लिए शुक्रिया भी कहा। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि बताते हुए बेहद उत्साहित हूं, लड़का हुआ है और मेरी गर्ल बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा की तरह मजबूत हैं। अलहमदुल्लाह। आपकी दुआओं व शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं।'
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
