दुनिया के सबसे हैंडसम एक्टर बन गए हैं ऋतिक रोशन
दुनिया के सबसे हैंडसम ऐक्टर्स 2018 की लिस्ट में बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन सबसे ऊपर पहुंच गए हैं। ऋतिक ने इस लिस्ट में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है।
ऋतिक रोशन को बॉलीवुड में भी उनके लुक्स के लिए काफी पसंद किया जाता है। उनके डांस के भी लोग दीवाने हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से भी उन्होंने इंडस्ट्री में खुद को साबित किया है।
यह भी पढ़ें : किंग खान की जीरो को इस कन्नड़ फिल्म ने पछाड़ा, जानिए कितनी की कमाई
ऋतिक का स्टारडम विदेशों में भी है और इसका सबूत यह है कि वह दुनिया के सभी हैंडसम सितारों को पछाड़ते हुए 10 सबसे हैंडसम ऐक्टर्स (की लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुके हैं। ये लिस्ट worldstopmost डॉट कॉम द्वारा तैयार की गई हैं।
इस लिस्ट में ऋतिक ने रॉबर्ट पैटिनसन, टॉम हिडलस्टन, हेनरी केविल, नोह मिल्स, क्रिस एवन्स, डेविड बोरियानस जैसे कई स्टार्स को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले ऋतिक साल (2011-2012) में दुनिया के 50 सबसे सेक्सी एशियन पुरुषों की लिस्ट में भी टॉप पर रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें : सिंबा मूवी रिव्यू: पुलिस के अंदर से जनता के नायक को ढूंढने का सिलसिला जारी है!
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...