'घर मोरे परदेसिया' से याद आया माधुरी-ऐश्वर्या का देवदास वाला डांस

अगले महीने 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर के अभिनय वाली फिल्म 'कलंक' फिल्म का पहला गाना आज रिलीज हो गया है। 'घर मोरे परदेसिया' के बोल वाला यह गाना भगवान श्रीराम के जीवन पर केन्द्रित है। गाने की शुरुआत माधुरी दीक्षित से होती है, जिसके बाद वरुण धवन, आलिया भट्ट की एंट्री है। इस गाने में आलिया और माधुरी के एक साथ डांस ने 'देवदास' फिल्म के गाने 'डोला रे' की याद ताजा कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें- कलंक का टीजर लॉन्च, जानिए क्या है इस मल्टी स्टारर फिल्म में खास
ऐश्वर्या की जगह आलिया ने लगाई माधुरी से होड़
वर्ष 2002 में आई संजय लीला भंसाली के निर्देशन वाली फिल्म देवदास में माधुरी और ऐश्वर्या राय का डोला रे गाना बेहद चर्चित हुआ था। इसमें दोनों अभिनेत्रियों ने अपने डांस से एक दूसरे को जबरदस्त चुनौती दी थी। अब कलंक फिल्म के इस गाने में माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट ने एक साथ डांस कर देखने वालों को हैरान कर दिया है। माधुरी दीक्षित को एक शानदार डांसर माना जाता है। वहीं आलिया उनसे आधी उम्र की अभिनेत्री हैं। इसके बावजूद माधुरी ने अपने डांस से आलिया को जबरदस्त चुनौती दी है।
यह खबर भी पढ़ें- एवेंजर्स-द एंडगेम का भारत से शुरू होगा प्रचार, अगले महीने आएंगे डायरेक्टर
रेमो डिसूजा ने की है कोरियोग्राफी
इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। इसकी कोरियॉग्राफी रेमो डिसूजा ने की है। इस गाने में भगवान श्रीराम के अयोध्या आने के वर्णन को शब्दों में पिरोया है। गाना ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाला है। गाने में आलिया भट्ट और माधुरी दीक्षित के डांस की सभी तारीफ कर रहे हैं। करण जौहर की इस फिल्म को अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है। वह इससे पहले आलिया और अर्जुन कपूर की फिल्म 02 स्टेट का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म के भव्य सेट, जबरदस्त डायलॉग्स सभी का दिल जीत लेने वाले हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
