अलविदा मिल्खा सिंह: महज एक रुपये ली थी जीवनी पर बनी फिल्म की फीस
'फ्लाइंग सिख' के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हुए मिल्खा सिंह की जीवनी को सिने पर्दे पर भी उतारा गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के बदले में मिल्खा सिंह ने महज एक रुपये का नोट लिया था। उस रुपये की खास बात यह थी कि जिस साल उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में मेडल जीता था, उसी साल का नोट था।
अलविदा मिल्खा सिंह : आसान नहीं रहा 'फ्लाइंग सिख' सफर, बंटवारे का झेला था दर्द
मिल्खा सिंह पर फिल्म उनकी बेटी सोनिया सांवलका की तरफ से किताब लिखे के जाने के बाद ही बनाया गया था। सोनिया सांवलका ने अपने पिता के जीवन पर 'रेस ऑफ माई लाइफ' नाम से किताब लिखी है, यह किताब साल 2013 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब के प्रकाशित होने के बाद फिल्म निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने उनके जीवन पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने मिल्खा सिंह के जीवन पर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म बनाई थी।
अलविदा मिल्खा सिंह: पाकिस्तान से मिला था 'फ्लाइंग सिख' का खिताब
इस फिल्म बनाने की अनुमति देने के बदले निर्माता राकेश ओम प्रकाश मेहरा से मिल्खा सिंह ने मात्र एक रुपये का नोट लिया था। आप यह जानकार हैरान हो गए होंगे कि सिर्फ एक रुपये। जी हां, इस एक रुपये की खास बात यह थी कि एक रुपये का यह नोट साल 1958 का था। इसी साल मिल्खा सिंह दुनिया की नजरों में आए थे और भारत के लिए इतिहास लिख दिया था। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार स्वतंत्र भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। फिल्म निर्माता से एक रुपये का यह नोट पाकर मिल्खा सिंह भावुक हो गए थे।
यह नोट उनके लिए एक कीमती याद की तरह था। बता दें, इस फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका अभिनेता फरहान अख्तर ने निभाई थी। इस फिल्म को देखने के बाद मिल्खा सिंह ने कहा था कि इससे युवाओं को खेलों में देश के लिए मेडल जीतने की प्रेरणा मिलेगी। इस फिल्म का अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद फिल्म में मिल्खा सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता फरहान अख्तर सहित अन्य सितारे चंडीगढ़ के सेक्टर 8 स्थित मिल्खा सिंह के घर भी पहुंचे थे।अलविदा मिल्खा सिंह: अधूरी रह गई 'फ्लाइंग सिख' यह ख्वाहिश, जानें क्यों नहीं हुई पूरी
वालीबॉल खिलाड़ी निर्मल से की थी शादी
रोम ओलंपिक में पदक पाने से चूके मिल्खा सिंह की शादी ओलंपिक के बाद हो गई थी। उनकी पत्नी निर्मल भारतीय वालीबॉल टीम की कप्तान भी रही। बता दें, कुछ दिनों पहले ही मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल की भी मौत हुई है। दोनों के बीच में दोस्ती तब हुई थी जब दोनों इंडो सिलोन खेलों में हिस्सा ले रहे थे, तभी दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। इसके बाद में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। निर्मल ने अपनी शादी के बारे में एक पत्रकार को बताया था कि शादी से पहले मिल्खा सिंह की बहुत बड़ी फैन थी और उनसे ऑटोग्राफ लेती रहती थी। वे इतने स्मार्ट और मशहूर थे कि प्यार तो उनसे होना ही था। बता दें, मिल्खा सिंह के तीन बेटियां और एक बेटा है। मिल्खा सिंह का बेटा जीव मिल्खा सिंह मशहूर गोल्फर हैं। उन्होंने साल 1999 में शहीद हवलदार बिक्रम सिंह के सात वर्षीय पुत्र को गोद भी लिया था।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...