World AIDS Day: एड्स जैसे गंभीर मुद्दों पर बनी बॉलीवुड की ये पांच फिल्में
देश में एड्स जैसी खतरनाक बीमारी के मरीजों के साथ भेदभाव देखने को मिलता है क्योंकि लोगों में ऐसी भ्रामकता फैली हुई है कि एड्स के मरीजों के आस-पास रहने से उन्हें ये बीमारी हो जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है, ये बीमारी न तो छूने से फैलती है और न ही एड्स मरीजों के साथ रहने और साथ खाने से फैलती है। लोगों जागरूकता का अभाव है इसीलिए डॉक्टर अस्पतालों और मेडिकल कैंप द्वारा लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक भी करते रहते हैं। लोगों को इस बीमारी के बारे में लोगों को बताने में हमारा बॉलीवुड भी पीछे नहीं है। समय-समय पर निर्देशक फिल्मों के जरिए दर्शकों को एड्स के बारे में जागरूक करते रहे हैं। एड्स जैसे गंभीर मुद्दे पर बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं जिन्हें पसंद किया गया है। वर्ल्ड एड्स डे पर आज हम आपको ऐसी ही फिल्मों के बारे में बता रहे हैं...

1- फिर मिलेंगे
एड्स जैसे मुद्दे पर बड़े स्टार्स को लेकर 'फिल्म मिलेंगे' बनाई गई। शिल्पा शेट्टी, सलमान खान और अभिषेक बच्चन अभिनत फिल्म फिर मिलेंगे साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एड्स जैसे विषय को बेहद शानदार तरीके से पेश किया गया था। फिल्म में एड्स से जुड़ी भ्रांतियों पर बात की गई थी। फिर मिलेंगे फिल्म का निर्देशन रेवती मेनन ने किया था। कहा जाता है कि इस फिल्म में काम करने के लिए सितारों ने मेहनताना भी नही लिया था।

2- माई ब्रदर निखिल
एड्स पर आधारिक यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री जूही चावला, संजय सूरी और पुराब कोहली मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी समलैंगिक पुरुष की है, जो एचआईवी संक्रमित है, लेकिन इन मुश्किल हालात में उसे अपनी बहन और साथी से सपोर्ट मिलता है। बताया जाता है कि यह फिल्म एक एड्स एक्टिविस्ट पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन ओनिर ने किया है।

3- 68 पेजेस
यह फिल्म साल 2007 में आई थी। यह फिल्म एक एचआईवी परामर्शदाता और उनके पांच मिर्जियों पर आधारित है। यह फिल्म भले ही बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाई न कर सकी हो, लेकिन 68 पेज को कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। इस फिल्म का निर्देशन श्रीधर रंगायन ने किया है।

4- निदान
महेश मांजेरकर मे एचआईवी संक्रमण को लेकर यह फिल्म बनाई थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। यह कहानी एक लड़की की है जिसे ब्लड ट्रांसफ्यूजन की वजह से एचआईवी संक्रमण हो जाता है। इस फिल्म का निर्देशन दिग्गज निर्देशक और कलाकार महेश मांजरेकर ने किया था। फिल्म में शिवाजी सतमस, रीमा लागो और निशा बैंस मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। फिल्म की शानदार कहानी को देखते हुए निदान को कुछ समय बाद टैक्स फ्री कर दिया गया।

5- प्यार में कभी कभी
यह फिल्म साल 1999 में आई थी। यह फिल्म पूरी तरह से एड्स पर आधारित नहीं थी, लेकिन फिल्म की कहानी में एक समय ऐसा भी आता है जब फिल्म के मुख्य किरदार को एड्स हो ताजा है और उसके दोस्त किसी तरह के उसका साथ देते हैं। इस फिल्म में रिंकी खन्ना, डिनो मोरिया और संजय सूरी मुख्य भूमिका में थे।
ये भी पढ़ें:- अमानवीय तरीके से रखी गई थीं लड़कियां, छुड़ाकर हीरो बन गया यह आईएएस
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
