एक लड़की को देखा… का टाइटल सॉन्ग रिलीज, जानिए कैसी रही दर्शकों की प्रतिक्रियाएं

साल 1994 में आई ‘1942 ए लव स्टोरी’ फिल्म ने अनिल कपूर के फिल्मी कॅरियर को नई ऊंचाइयां दी थीं। इस फिल्म में कुमार सानू के गाए गाने ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ था कि हर किसी की जुबां पर चढ़ गया था। आज 34 साल बाद इसी गाने के बोल पर बनी फिल्म में अनिल कपूर की बेटी काम कर रही हैं। ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ फिल्म का आज टाइटल सॉन्ग रिलीज हुआ है। देखते ही देखते यह गाना यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो गया है। इस फिल्म में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर और राजकुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अनिल कपूर व जूही चावला भी हैं। फिल्म 01 फरवरी को रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक का फर्स्ट लुक रिलीज
यहां देखें वीडियो, लिंक पर क्लिक कीजिए-
https://www.youtube.com/watch?time_continue=34&v=IAIGnS9BPKs
लोगों को भा रहा है टाइटल सॉन्ग
यह गाना यूट्यूब पर अपलोड होते ही चर्चा में आ गया है। लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। कम वक्त में ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह गाना हिंदी और पंजाबी का मिक्स वर्जन है, जो सुनने में काफी अच्छा महसूस होता है। इस गाने को दर्शन रावल ने अपनी आवाज दी है। इसके कंपोज रोचक कोहली ने किया है। वहीं गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस वीडियो सॉन्ग में सोनम कपूर और राजकुमार राव के बीच की केमिस्ट्री भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।
सोनम ने खुद किया शेयर
फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर को रिलीज हो चुका है। उससे पहले फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था। फिल्म समलैंगिक रिश्तों पर बनी है, जिसमें सोनम कपूर किसी लड़के या फिल्म के हीरो राजकुमार राव से नहीं बल्कि एक लड़की से प्यार करती हैं। फिल्म को शैली चोपड़ा धर ने डायरेक्ट किया है। सोनम ने खुद इसके टाइटल सॉन्ग को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।
यह भी पढ़ें : सोन चिड़िया का ट्रेलर हुआ रिलीज, जबरदस्त हैं डायलॉग्स
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
