मुनमुन सेन : मां बनने के बाद शुरू किया था फिल्मी करियर, अब हैं सफल राजनेत्री

बॉलीवुड एक्ट्रेस मुनमुन सेन का आज 64वां जन्मदिन है। सुचित्रा सेन की बेटी मुनमुन सेन भारतीय सिनेमा की एक मशहूर अभिनेत्री हैं। 28 मार्च 1954 को जन्मी मुनमुन ने हिंदी समेत बंगाली, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और कन्नड़ भाषा की करीब 60 फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही कई टीवी सीरीज में भी नजर आईं हैं।
साल 1964 में फिल्म 'अंदर बाहर' से मुनमुन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। मुनमुन उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्होंने शादी के बाद फिल्म में करियर शुरू किया। इस दौरान वे एक बच्चे की मां भी बन चुकी थीं। पहली ही फिल्म में उनका किरदार बहुत बोल्ड था। इसके बाद 'कुछ तो है', '12 बी', 'वक्त का बादशाह', 'पत्थर के इंसान', 'तेरे बिना क्या जीना', 'प्यार की जीत', 'मुसाफिर' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया। वहीं, साल 1987 में फिल्म 'सिरीवेन्नेला' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

शादी से पहले बच्चे को लिया था गोद
मुनमुन सेन को सामाज सेवा में भी काफी रुचि थी इसीलिए उन्होंने शादी से पहले ही एक बच्चे को गोद लिया था। आज उनकी दो बेटियां रीमा सेन और रिया सेन भी फिल्मों में काम करती हैं।
तृणमूल पार्टी से हैं सांसद
मुनमुन सेन ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया लेकिन कभी भी एक सफल अभिनेत्री के तौर पर स्थापित नहीं हो पाईं। कुछ समय बाद उन्होंने छोटे पर्दे का रुख कर लिया। वह मार्च 2014 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुईं और 2014 में लोकसभा चुनाव में बांकुरा सीट से सांसद चुनी गईं। उन्होंने सीपीआई (एम) के नौवेली सांसद बासुदेव आचार्य को हराया।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
