Bigg Boss 10: ये हैं 15 फाइनल कंटेस्टेंट जो बिग बॉस के घर में ढहाएंगे कहर

हॉलीवुड की आगामी फिल्म XXX में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण बिग बॉस में सलमान के साथ नजर आएगी। ‘बिग बॉस’का 10वां सीजन शुरू हो चु्का है।
इस नए सीजन की शुरुआत से पहले सलमान कुछ टूरिस्ट्स के साथ टूर बस से ‘बिग बॉस’ के घर में पहुंचे। खुद गाइड खान बन सभी टूरिस्ट्स को नए घर की झलक दिखाई। सलमान ने शो की कुछ पुरानी फाइट्स और लव स्टोरीज से भी सभी को मुखातिब कराया।
सलमान ने डांस के साथ 10वें सीजन का आगाज
सलमान ने 10वें सीजन का शुरुआत सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘सुलतान’ के टाइटल सॉन्ग पर डांस करके किया। उसके बाद सलमान ने ‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट्स से परिचय कराना शुरू किया।
कंटेस्टेंट नंबर 1. ओमजी महाराज
पहले कंटेस्टेंट के रूप में स्वामी ओमजी महाराज ने एंट्री ली। ओमजी संन्यासी हैं और उन्होंने खुलासा किया कि वे देश में रामराज्य लाना चाहते हैं। उनके मुताबिक वे 24 में से 22 घंटे लोगों की सेवा में लगाते हैं। उन्होने कहा कि ओमजी महाराज सितंबर 2015 में विवादों में रहे थे। उन्होंने एक न्यूज चैनल की लाइव डिबेट के दौरान एक साध्वी के साथ हाथापाई की थी।
कंटेस्टेंट नंबर 2. लोपमुद्रा
मॉडल और एक्ट्रेस लोपमुद्रा राउत ‘बिग बॉस’ की दूसरी कंटेस्टेंट बनीं। वे महाराष्ट्र की रहने वाली हैं। 2016 के मिस यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं।
कंटेस्टेंट नंबर 3. मनवीर गुर्जर
नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर ने तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बॉस में एंट्री ली। वे 29 साल के हैं। और डेयरी फार्म चलाते हैं।
कंटेस्टेंट नंबर 4. नितिभा कौल
गूगल इंडिया में काम करने वाली नितिभा कौल बिग बॉस की चौथी कंटेस्टेंट बनीं। 23 साल की नितिभा दिल्ली की रहने वाली हैं। लेकिन उनके मुताबिक, वे कश्मीरी हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि वे नौकरी छोड़कर शो में आई हैं।
कंटेस्टेंट नंबर 5. रोहन मेहरा
टीवी एक्टर रोहन मेहरा को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नक्ष सिंघानिया के रोल के लिए जाना जाता है। वे बिग बॉस के पांचवें कंटेस्टेंट बने।
कंटेस्टेंट नंबर 6. वीजे बाणी
असली नाम गुरबाणी जज है। और वे चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। वे रोडीज के चौथे सीजन की कंटेस्टेंट रही हैं। कई शोज को होस्ट कर चुकीं बाणी विकास गुप्ता की पीरियड ड्रामा ‘रानी महल’ से बड़े पर्दे पर एंट्री ले चुकी हैं।
कंटेस्टेंट नंबर 7. लोकेश कुमारी
दिल्ली की रहने वाली लोकेश कुमारी शर्मा ‘बिग बॉस’ की सातवीं कंटेस्टेंट बनीं। 25 साल की हैं। और लोकेश स्टूडेंट हैं।
कंटेस्टेंट नंबर 8. नैतिक
नैतिक करण टीवी एक्टर हैं। और उन्हें मुख्य रूप से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के नैतिक सिंघानिया के रोल के लिए जाना जाता है। वे ‘बिग बॉस’ 10वें सीजन के आठवें कंटेस्टेंट बने।
कंटेस्टेंट नंबर 9. आकांक्षा शर्मा
आकांक्षा शर्मा गुड़गांव की रहने वाली हैं। कुछ सालों पहले उन्होंने क्रिकेटर युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर से शादी की थी। लेकिन 4 महीने बाद ही शादी से परेशान होकर मायके वापस आ गईं। आकांक्षा के मुताबिक, उन्हें अभी तक तलाक नहीं मिला है और वे जल्दी से जल्दी अपनी पहली शादी से फ्री होना चाहती हैं।
कंटेस्टेंट नंबर 10. मनु पंजाबी
मनु पंजाबी का पूरा नाम मनोज पंजाबी है। और उनका कहना है कि वे जयपुर के रहने वाले है। और जहां रहते हैं, वहां उन्हें हीरो माना जाता है।
कंटेस्टेंट नंबर 11. गौरव चोपड़ा
‘उतरन’ में रघुवेंद्र प्रताप राठौर के रोल के लिए पहचाने जाने वाले गौरव एक हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने टीवी पर डांसिंग रियलिटी शोज ‘जरा नचके दिखा’ और ‘नच बलिए 2’ में भी हिस्सा लिया था। वे बिग बॉस 11वें कंटेस्टेंट बनें।
कंटेस्टेंट नंबर 12. प्रियंका
प्रियंका जग्गा 32 साल की हैं और दिल्ली बेस्ड मार्केटिंग रिक्रूटर हैं। प्रियंका जग्गा ने लव मैरिज की थी। और वे दो बच्चों की मां हैं।
कंटेस्टेंट नंबर 13. राहुल देव
राहुल बॉलीवुड एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने ‘चैंपियन’ (2000) से बॉलीवुड डेब्यू किया था। ‘आन : मैन एट वर्क’, ‘फाइट क्लब’ और ‘एक पहेली लीला’ जैसी फिल्मों में बतौर विलेन काम कर चुके राहुल ‘देवों के देव महादेव’ में अरुणासुर का रोल कर चुके हैं। यह उनका पहला टीवी शो था।
कंटेस्टेंट नंबर 14. नवीन प्रकाश
नवीन प्रकाश की उम्र 26 साल है। वे अपने घर के बड़े बेटे हैं। वे बिहार के रहने वाले हैं। पेशे से टीचर हैं और कोलकाता में रहते हैं।
कंटेस्टेंट नंबर 15. अंतरा बिस्वास
भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास शो की 15वीं कंटेस्टेंट बनीं। अंतरा के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में 100 फिल्में की हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
