बेफिक्रे का ट्रेलर रिलीज, 'कभी आई लव यू नहीं बोलना, बाकी सब कुछ'

रणवीर सिंह और वाणी कपूर की आगामी फिल्म 'बेफिक्रे' का ट्रेलर पेरिस स्थित एफिल टॉवर से रिलीज हो गया है। 'तो फाइनल है कभी आई लव यू नहीं बोलना है?' इस लाइन से ट्रेलर की शुरुआत है। इससे एक बात तो साफ हो जाती है कि फिल्म आज के जमाने की प्रेम कहानी है जिसमें धरम (रणवीर सिंह) और शायरा (वाणी) एक दूसरे को 'आई लव यू' नहीं कहते हैं।
उन दोनों काफी मस्तमौला हैं। लेकिन क्या शायरा और धरम अपने प्यार का इजहार कर पाएंगे, क्या इन दोनों की यह अनोखी प्रेम कहानी लोगों को पसंद आएगी? यह तो वक्त ही बताएगा, फिलहाल अभी देखिए फिल्म का ट्रेलर-
फिल्म का ट्रेलर एक बड़े समारोह में एफिल टॉवर पर लॉन्च किया गया। इस मौके पर पेरिस के मेयर एनी हिन्डाल्गो और फ्रांस में भारत के राजदूत डॉ मोहन कुमार भी शामिल हुए।
ट्रेलर से पहले रणवीर काफी उत्साहित थे। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर 'मेरे ख्वाबों में जो आए' गाने पर नहाते हुए एक वीडियो भी शेयर किए।
'बेफिक्रे' से आदित्य चोपड़ा निर्देशक के तौर पर आठ साल बाद वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 2008 में आई 'रब ने बना दी जोड़ी' थी जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे। बेफिक्रे 9 दिसंबर को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
