अर्जुन कपूर ने शेयर की सोनम के साथ बचपन की तस्वीरें, लिखी इमोशनल पोस्ट

अर्जुन कपूर अक्सर अपनी बहनों की वजह से चर्चा में रहते हैं। वो कभी अंशुला तो कभी जाह्नवी कपूर का हौसला बढ़ाते नजर आते हैं। अभी हाल ही में वो अपनी बहन सोनम के काम की तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है वह ऐसे भाई हैं जो हर मोड़ पर अपनी बहनों के साथ खड़े होते हैं।
अर्जुन कपूर ने सोनम के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर करके लिखा कि भाई-बहन का रिश्ता तो होता ही है प्यार, शरारतों और ढेर सारे इमोशंस वाला। आमतौर पर इन इमोशन को शब्दों ढाल पाना उतना ही मुश्किल लगता है जैसे किसी बड़े से पहाड़ पर चढ़ना लेकिन जब भी कोई भाई या बहन इन इमोशन को शब्दों में ढालता है तो पढ़ने वाला हर इंसान भावुक हो जाता है। ये इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों में अर्जुन और सोनम दोनों ही बड़े क्यूट लग रहे हैं।
'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' फिल्म के लिए अर्जुन कपूर ने सोनम कपूर आहूजा की तारीफ की। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी बहन और चाचा अनिल कपूर पर गर्व है कि दोनों ने ऐसी कहानी चुनी जिसे वे दुनिया की धारणाओं से परे मानते हैं। अर्जुन ने ये भी लिखा, ''दिल से बच्ची रहो, जैसी आप हैं और एक फरवरी (फिल्म रिलीज) के लिए शुभकामना।
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें यहां
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
