कॉमनवेल्थ गेम्स में जीतने वाली महिला खिलाड़ियों की अर्जुन कपूर ने की जमकर तारीफ

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने शानदार प्रर्दशन किया। अभिनेता अर्जुन कपूर ने आगे बढ़ कर काम करने वाली महिलाओं की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा है कि अगर हाल ही में भारत के लिए कई सारे पदक जीत कर लाने वाली खिलाड़ियों ने अगर किसी बात की परवाह की होती तो क्या वो ये कारनामा कर सकती थीं।
अर्जुन कपूर ने मुंबई में लड़कियों को पढाने के लिए कार्यरत एनजीओ के लिए हाल ही में एक वीडियो की शूटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह मानते है कि जीवन में ऐसा कुछ नहीं है, जो महिलाएं नहीं कर सकती। इस बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर कहते हैं, मैंने हमेशा लड़कियों और महिलाओं पर विश्वास जताया है और मैं मानता हूं कि उन्हें उनके सपने को पूरा करने के लिए बराबर का मौका मिलना चाहिए। मेरी खुद की टीम में कई सशक्त और प्रतिस्पर्धक महिलाएं है। इसके अलावा अब तक मैंने जितनी भी बार किसी भी फिल्म में काम किया है, उसमें अक्सर महिलाएं अधिक होती थी। ऐसी कौन सी चीज है जोकि महिलाएं या लड़कियां नहीं कर सकती।
इस मौके पर अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि आपका भविष्य आपके महिला या पुरुष होने पर निर्भर न होकर यह मात्र आपके अथक परिश्रम और दृढ़ निश्चय पर आधारित होता है। यह क्या कहेंगे या इन्हें कैसा लगेगा। इन सभी बातों का कोई अर्थ नहीं होता। अगर कॉमनवेल्थ गेम्स में साइना नेहवाल, मनिका बत्रा और मैरी कॉम जैसी खिलाड़ी इन बातों को मानती तो घर पर ही बैठी रहती?’ अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ के साथ नमस्ते इंग्लैड में भी काम कर रहे हैं और दोनों ही फिल्मों में परिणीति चोपड़ा उनकी हीरोइन है ।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
