अनुष्का शर्मा को मिलने जा रहा है ये सम्मान

बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अनुष्का शर्मा का नाम हाल ही में फोर्ब्स लिस्ट में शामिल किया गया। उसके तुरंत बाद ही अब उन्हें 'दादा साहेब फाल्के एक्सेलेंस अवॉर्ड 2018' भी मिलने जा रहा है।
अनुष्का शर्मा फिल्मी करियर में लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही हैं। अनुष्का शर्मा ने 2008 में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। तब से आजतक उनके करियर का ग्राफ लगातार ऊपर ही चढ़ा है। फिलहाल अनुष्का ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पूरी की है, इस फिल्म में उनके ऑपोजिट वरुण धवन हैं। अनुष्का शाहरुख खान और कटरीना कैफ स्टारर 'जीरो' में भी नजर आएंगी।
न केवल ऐक्टर के तौर पर बल्कि प्रड्यूसर के तौर पर भी अनुष्का ने इंडस्ट्री में खुद को साबित कर लिया है। अनुष्का ने 25 साल की उम्र में भाई कर्णेश शर्मा के साथ मिलकर अपना प्रॉडक्शन हाउस लॉन्च किया था।
इस प्रॉडक्शन हाउस ने अब तक तीन सुपरहिट फिल्में दी हैं। 'एनएच 10', 'फिल्लौरी' और 'परी' तीनों फिल्में अलग-अलग शैली की हैं। अनुष्का ने कॉमिडी से लेकर हॉरर तक में अपना हाथ आजमाया और इनमें वह सफल भी रहीं। अब उनकी झोली में एक और कामयाबी आई है। खबर है कि अनुष्का शर्मा को 'दादा साहेब फाल्के एक्सेलेंस अवॉर्ड 2018' से नवाजा जाएगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
