फोर्ब्स की लिस्ट में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को मिली जगह

फोर्ब्स ने अपनी 30 अंडर 30 लिस्ट जारी की है जिसमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को जगह दी है। अनुष्का शर्मा इस साल बॉलीवुड से इस लिस्ट में जगह बनाने वाली इकलौती अभिनेत्री हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रतिभा के दम पर कम वक्त में ही बॉलीवुड में पहचान बना ली है। अब इस बात पर मुहर फोर्ब्स ने भी अपनी मुहर लगा दी है। अनुष्का शर्मा के बारे में फोर्ब्स ने लिखा है कि अनुष्का शर्मा, बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हैं। 29 वर्षीय इस अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में एक मॉडल के तौर पर की थी।
इसके बाद अनुष्का ने साल 2008 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। अनुष्का की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी काफी सफल रही थी और इसके लिए अनुष्का को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी दिया गया था। इसके बाद से अनुष्का 19 फिल्मों (जिनमें से 3 अभी रिलीज होनी बाकी हैं) में काम कर चुकी हैं। अनुष्का शर्मा समाज सेवा के काम से भी जुड़ी हैं और भारत सरकार के राइट टु एजुकेशन अभियान में भी दिखाई दी थी। हाल ही में अनुष्का की फिल्म परी रिलीज हुई है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर अब तक 28 करोड़ रुपए बटोर चुकी है।
तीसरी बार आई इस लिस्ट में 300 लोगों को जगह दी गई है। भारत 65 सम्मानितों के साथ टॉप पर है। दूसरे नंबर पर चीन है। इस लिस्ट में बोब्बल कीबोर्ड के को-फाउंडर अंकित प्रसाद, गायम मोटर वर्क्स के सीटीओ राहुल गायम, वाहदम टी के फाउंडर और सीईओ बाला सारदा, जयपुर के महाराजा पद्मनाभ सिंह, मायना महिला फाउंडेशन की फाउंडर सुहानी जलोटा का नाम प्रमुख है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
