हैदराबाद पुलिस ने आज तेलगु एक्टर अल्लू अर्जुन को पूछ-ताछ के लिए पुलिस स्टेशन में बुलाया था। पुलिस ने अर्जुन से करीब चार घंटे पूछ-ताछ की। एक्टर अल्लू अर्जुन को 23 दिसंबर को समन जारी कर 24 दिसंबर को चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचने के लिए कहा गया था। पुलिस ने अर्जुन से प्रोग्राम को लेकर जानकारी हासिल करने की कोशिश की।
आपको बता दें दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू से पुलिस ने 8 सवाल पूछे-
1 क्या आपको संध्या थियेटर के प्रिमियर शो में आने की अनुमति दी गई थी।
2 क्या मैनेजमेंट ने आपको पहले बताया था कि संध्या थिएटर नहीं आएं।
3 क्या आपको पता था कि पुलिस ने कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दी थी।
4 आपने इसकी जानकारी नहीं ली, क्या आपने और आपकी पीआर टीम ने पुलिस से मंजूरी ली थी।
5 आपकी पीआर टीम ने आपको पहले ही संध्या थिएटर के आसपास की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी या नहीं।
6 आपने वहां बाउंसर्स की कितनी व्यवस्था की थी।
7 घटनास्थल पर उस समय की स्थिति क्या थी।
8 क्या आप घटना के समय उपस्थित थे और यदि हां तो आपने स्थिति को कैसे संभाला।
ये है पूरा मामला
दरअसल चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें भारी संख्या में लोग पहुचे थे। इसमें अल्लू अर्जुन भी फैंस के साथ मूवी की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे और इसी बीच भगदड़ मच गई थी। भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी साथ ही उस महिला का बेटा भी घायल हो गया था।