आलिया और रणबीर कपूर अप्रैल में इस डेट पर करने जा रहे हैं शादी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। काफी टाइम से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने शादी करने का मन बना लिया है। इतना ही नहीं शादी की डेट्स भी फाइनल हो चुकी हैं। बॉलीवुड की गलियारों से आ रही खबरों की माने तो 17 अप्रैल को ही दोनो लव बर्ड्स शादी के पवित्र बंधन में हमेशा के लिए बंधने वाले हैं। वहीं, शादी की रस्में 14 अप्रैल से शुरू होंगी।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें पिछले कुछ दिनों से खूब सुर्खियों में है। दोनों की शादी को लेकर रोज नए अपडेट आ रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। अब शादी की डेट से जुड़ी एक खबर सामने आई है। दोनों ने शादी के लिए ये डेट क्यों फाइनल की है, इससे जुड़ी जानकारी सामने आई है। शादी के लिए इस डेट को क्यों फाइनल किया है उसको लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में बताया कि 17 डेट दोनों ने इसलिए फाइनल की है क्योंकि 7 और 1 को मिलाने पर 8 बनता है और ये नंबर कपूर परिवार के लिए लक्की है।
इसे झुठलाया भी नहीं जा सकता क्योंकि फैंस जानते ही हैं कि रणबीर 8 नंबर को बहुत फॉलो करते हैं। वह फुटबॉल खेलते हैं और उनकी फुटबॉल की जर्सी में 8 नंबर लिखा होता है। वहीं आलिया भट्ट भी रणबीर के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद इस नंबर को अपने साथ रखती हैं। यही वजह है कि दोनों ने 17 अप्रैल डेट को शादी के लिए फाइनल किया है।
कहा जा रहा है कि रणबीर की दादी की इच्छा है कि वह दोनों की शादी कपूर परिवार के पुश्तैनी घर में करवाना चाहती हैं। इसलिए इसी घर में शादी की सारी तैयारियां चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी में सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल होंगे। शादी के बाद दोनों इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...