कठुआ गैंगरेप केस पर रेणुका शहाणे की ये पोस्ट आपको सोचने पर मज़बूर कर देगी
कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची आसिफा का गैंगरेप के बाद मर्डर कर दिया गया। इसे पहले उसे बंदी बनाया गया, ड्रग्स दिए गए और कै़द करके रखा गया। इस क्रूरता को सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की गई। बच्ची को मंदिर में बेहोश रखा गया और बार-बार रेप किया गया। छोटी सी बच्ची के साथ हुई इस बर्बरता से पूरे देश में गुस्सा है।
लोग इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी एक फेसबुक पोस्ट में अपना गुस्सा जाहिर किया है। उनका पोस्ट कठुआ में बच्ची के रेप और उन्नाव में एक विधायक द्वारा नाबालिग लड़की के बलात्कार के संदर्भ में है। उनका ये पोस्ट आपको भी सोचने पर मज़बूर कर देगा।रेणुका ने लिखा है, 'पीड़ित का धर्म या रेपिस्ट का धर्म कभी मायने नहीं रखना चाहिए। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि रेपिस्ट किस राजनीतिक पार्टी का है। रेप इंसानियत के खिलाफ जुल्म है। कोई धर्म या कोई पार्टी इंसानियत से ऊपर नहीं है। रेप अमानवीय है। कोई भी जो रेप करता है उसे जिंदा रहने का अधिकार नहीं है। जो एक बच्चे का रेप करता है उसे जिंदा नहीं रहना चाहिए।
कोई भी जो रेप करता है, रेप करने में मदद करता है, सबूत मिटाने की कोशिश करता है या पैसों के लिए चुप रहता है वह इंसान नहीं है। किसी रेपिस्ट को सपॉर्ट करके हमें अपनी इंसानियत नहीं छोड़नी चाहिए। चाहे वह किसी भी पार्टी या किसी भी धर्म का हो। रेप का तमाशा मत बनाइए। कुछ लोगों को रेपिस्ट को सपॉर्ट करने पर मैं हद से ज्यादा हैरान हूं।'
बता दें कि रेणुका पहले भी रेप जैसे अपराधों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मुखर होकर सोशल मीडिया पर लिखती रही हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' पर बैन को लेकर हंगामे के दौरान रेणुका ने कुछ प्लाकार्ड्स के साथ अपना फोटो शेयर किया था। इन प्लाकार्ड्स पर रेणुका ने रेप, कन्या भ्रूण हत्या और छेड़खानी को बैन करने की बात लिखी थी।संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...