रोहिंग्या के शरणार्थी बच्चों से मिलने पहुंची अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने दमदार अभिनय से सिर्फ भारत मे ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देश का नाम रोशन किया है। लेकिन इस बार उन्होंने जो किया उससे उनके ऐक्टिंग का कोई लेना देना नहीं है। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रोहिंग्या पीड़ित और बेघर बच्चों और लोगों से मिलने पहुंची।
प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की ब्रांड एंबेसडर हैं, इससे पहले वो सीरिया के शरणार्थी बच्चों से मिलने गई थी। रोहिंग्या से बेघर हुए ये मासूम बच्चे इस समय बांग्लादेश में रह रहे है और एक रिफ्यूजी की तरह की जिंदगी गुजार रहें है। अपनी मांओं व परिवार से अलग हुए हजारों बच्चे यहां रह रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में वहां का दौरा किया और बच्चों से मुलाकात की।
प्रियंका चोपड़ा ने वहां पहुंचकर कुछ फोटोज ली है और उनको सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
बता दें कि 2010 में प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ से जुड़ी थी और तब से अब तक जुड़ी हुई है। करीब 700000 लोगों का हुजूम म्यांमार से बांग्लादेश के कॉक्स बाजार तक पहुंच चुका है। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि इन बच्चों को मदद की जरूरत है और उनकी मदद हमें करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
