पढ़िए, वैलेनटाइंस डे को लेकर क्या सोचते हैं पंकज त्रिपाठी
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने पिछले कुछ समय में अपनी शानदार एक्टिंग के दमपर बड़ा फैनबेस बना लिया है। उनकी खासियत है कि वह हर तरह के रोल में खुद को ढाल लेते हैं। चाहे 'बरेली की बर्फी' हो या 'स्त्री', 'सैक्रेड गेम्स' हो या 'मिर्जापुर' के कालीन भैया, उनका हर रोल एक दूसरे से अलग और कमाल का है। बीते साल उन्होंने कई अवॉर्ड्स भी जीते। एक इंटरव्यू में उन्होंने ये खुलासा किया था कि उनके फिल्मों किरदारों की तरह ही उनकी प्रेम कहानी भी लाजवाब थी।
पंकज त्रिपाठी ने बताया था कि उन्होंने अपनी बीवी को एक शादी में देखा था और वहीं तय कर लिया था कि वह उनसे ही शादी करेंगे। उस वक्त ज्यादा मिलना-मिलाना नहीं होता था। मोबाइल भी नहीं चलते थे, तो दोनों की बात भी बहुत कम हो पाती थी। उनकी लव स्टोरी को जानने के बाद कई फैंस वैलेनटाइंस डे पर पंकज त्रिपाठी की राय जानना चाहते थे। बस उन्होंने अपने फैंस की बात मान ली और अपने फेसबुक पेज पर वैलेनटाइंस डे पर अपनी राय लिख दी। उन्होंने लिखा - "वैलेनटाइंस डे' को लेकर कुछ लोगों ने मैसेज किया है और मेरा ओपिनियन जानना चाहा है। मेरा मानना है कि ये सुहाना मौसम फिजाओं में प्रेम रंग घोलता है। अलग-अलग संस्कृतियों में अलग तरीके से इसे सेलिब्रेट किया जाता है। बचपन से हमने वसंत ऋतु का साहित्य पढ़ा है। आप भी समय निकालिए और पढ़कर देखिए। अज्ञेय, निराला, पंत, रघुवीर सहाय, केदारनाथ सिंह, जायसी और किसने नहीं लिखा है इस ऋतु पर। इस समय में हवाओं, फूलों की छटा को कभी महसूस करके देखिए। दुनिया प्रेम से चलती है। एक दूसरे के प्रति आस्था, विश्वास, सम्मान और प्रेम समाज को बेहतर बनाता है। इसे नाम चाहे जो भी दीजिए फर्क नहीं पड़ता।"
यह भी पढ़ें : टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा पर बनेगी बायोपिक, जानिए किसने किया ऐलान
पंकज इन दिनों सुशांत और जैकलीन के साथ धर्मा प्रोडक्शन्स की 'ड्राइव', नेटफ्लिक्स के 'सेक्रेड गेम्स का सीजन 2', अमेजन प्राइम के 'मिर्जापुर का सीजन 2', सलमान खान फिल्म्स की सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित 'कागज' और कार्तिक आर्यन और कृति सेनन के साथ दिनेश विजान की ''लुका छुपी'' को लेकर काफी व्यस्त हैं।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...