द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर जारी, जानिए क्यों होने लगा विरोध
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल पर लिखी गई किताब के ऊपर बनी फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का गुरुवार को ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें अभिनेता अनुपम खेर मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। इस किताब को मनमोहन के मीडिया सलाहकार संजय बारू ने लिखा था। फिल्म में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान की घटनाओं और उनके द्वारा लिए गए अहम फैसलों को विस्तार से बताया गया है। ट्रेलर के रिलीज होते ही यूट्यूब पर इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। पार्टी ने इस पर आपत्ति जताई है।
11 जनवरी को होगी रिलीज
फिल्म का ट्रेलर करीब 2.43 मिनट का है। इसमें संजय बारू का किरदार अभिनेता अक्षय खन्ना निभा रहे हैं। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर 11 जनवरी को रिलीज होगा, जिसमें मनमोहन सिंह के 10 साल के बतौर प्रधानमंत्री कार्यकाल की घटनाओं को दिखाया गया है। फिल्म को विजय रत्नाकर गुट्टे ने निर्देशित किया है। जिसे सुनील बोहरा, धवल गदा ने प्रोड्यूस्ड किया है।
यह भी पढ़ें: पढ़िए, महाराष्ट्र के इस वॉटरमैन की कहानी, जो लातूर में लाया हरियाली
कांग्रेस के नेता जता रहे आपत्ति
फिल्म में कांग्रेस पार्टी के कई नेता जैसे सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी आदि के रूप में कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म लोक सभा चुनाव से पहले रिलीज होगी। जिसके चलते राजनीतिक महकमे में इसको लेकर चर्चा होने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म के जरिए कांग्रेस को घेरा जा सकता है। फिल्म कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति को भी दिखा सकती है। जिससे पार्टी को नुकसान हो सकता है। फिल्म में मनमोहन सिंह की भूमिका भी अनुपम खेर निभा रहे हैं, जिनका सार्वजनिक जीवन में भारतीय जनता पार्टी के प्रति झुकाव रहा है। उनकी पत्नी भी भाजपा से जुड़ी हुई हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...