जानिए रणबीर कपूर और आलिया कब करने जा रहे हैं शादी, शुरू हो गईं तैयारियां
बेहद ही कम समय में बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने वाली अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों ने शादी का महत्वपूर्ण फैसला कर लिया है। रणबीर और आलिया की सगाई इसी साल जून महीने में हो सकती है। खबरें तो यहां तक है कि दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उनकी शादी की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बन चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : जन्मदिन मुबारक : ऋतिक के बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे आप
अभी न्यूयॉर्क में साथ मनाया था नया साल
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच इन दिनों नजदीकियां काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। दोनों ने नए साल का जश्न अमेरिका के न्यूयॉर्क में मनाया था। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया को तोहफे में एक बेशकीमती अंगूठी दी थी, जिसके ऊपर एआर लिखा हुआ था। जिसका मतलब आलिया और रणबीर समझा जा सकता है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नए साल के जश्न की फोटो भी अपलोड की थी।
इस तस्वीर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर, उनके दामाद भरत साहनी और बेटी समारा भी मौजूद थी। रणबीर की मां नीतू कपूर कई बार आलिया और उसकी मां के साथ अपने परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें : 'गली ब्वॉय' का ट्रेलर हुआ रिलीज, लोग कर रहे तारीफ
साल के आखिर तक हो सकती है शादी
अखबारी सूत्रों के मुताबिक दोनों के परिवारों ने जून में उनकी सगाई को अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। सगाई के बाद इसी साल के आखिरी तक आलिया और रणबीर शादी कर सकते हैं। गौरतलब है कि अंगूठी से पहले रिद्धिमा कपूर आलिया को हीरे से जड़ा एक महंगा ब्रेसलेट भी गिफ्ट कर चुकी हैं। यह बॉलीवुड की बेहद ही खास शादियों में शुमार होगी। इससे पहले पिछले साल रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा प्रियंका चोपड़ा और अमेरिका रॉकस्टार निक जोनास शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आलिया मौजूद दौर की सबसे चर्चित और पसंदीदा अभिनेत्रियों में शुमार हैं। वहीं रणबीर का कॅरियर फिलहाल कुछ खास नहीं चल रहा है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
