प्रियंका चोपड़ा के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, इस लिस्ट में बनाई जगह
आजकल हर जगह प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें सुर्खियां बनी हुई हैं। उनके वेडिंग गाउन से लेकर, लहंगे के बनने तक का वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन इस सबके बीच प्रियंका के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।
फोर्ब्स ने 2018 की दुनिया की सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का भी नाम है। प्रियंका के साथ इसमें तीन अन्य भारतीय महिलाओं ने भी जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें : 7 फेरों की रस्म ने प्रियंका के दूल्हे को किया इंप्रेस, बोली ये बात
इस खबर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा - फोर्ब्स की सबसे दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में दूसरी बार जगह पाकर काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह मुझे काम करने, खुद को ऊपर उठाने और जो मैं पसंद करती हूं उसे करते रहने के लिए प्रेरित करता है।
इस लिस्ट में प्रियंका को 94वीं जगह मिली है। उनके अलावा एचसीएल की सीईओ रोशमी मल्होत्रा ने 51, बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार ने 60 और मीडिया कर्मी शोभना भारतीय ने 88वां स्थान हासिल कर इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें : कैंसर को हराकर मुंबई वापस लौटीं सोनाली, सोशल मीडिया पर लिखी बेहतरीन पोस्ट
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...