भारत में ये 10 कारें बिकती हैं सबसे ज्यादा

भारत का वाहन बाजार दुनिया में सबसे बड़ा है। भारत की जीडीपी में इसकी लगभग 7.1 फीसदी हिस्सेदारी रहती है। हर साल देश में करोड़ों वाहन बिकते हैं जिनमें से यात्री वाहनों की संख्या भी अच्छी खासी होती है। पिछले साल पिछले साल देश में लगभग 2.5 करोड़ वाहनों की बिक्री हुई, जिसमें 30,46,727 यात्री वाहनों (कार, वैन, एसयूवी, जीप) की बिक्री हुई। आइए जानते हैं कौन सी हैं वे टॉप 10 कार जिनकी बिक्री पिछले साल भारत में सबसे ज्यादा हुई...
मारुति सुजुकी अल्टो
देश में हर एक 10 कारों में से 7 कारें मारुति सुजुकी कंपनी की बिकती हैं। साल 2017 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति सुजुकी अल्टो रही। पिछले साल कुल 2,57,732 ऑल्टो कारों की बिक्री हुई, जो कि औसतन 21,478 वाहन प्रति माह और 716 कारें रोजाना है। इसकी बिक्री में पिछले साल साल-दर-साल आधार पर 13 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर
भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी की ही स्विफ्ट डिजायर कार रही, जिसकी कुल 2,25,043 यूनिट्स की बिक्री हुई। कंपनी ने मई में डिजायर का नया एडिशन लॉन्च किया था, जिसे ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया और लॉन्च होने के पहले दो महीनों में ही क्रमश: 30,934 और 34,305 स्विफ्ट डिजायर कारों की बिक्री हुई। पिछले साल औसतन 18754 स्विफ्ट डिजायर की हर महीने बिक्री हुई।

मारुति सुजुकी बलेनो
देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में तीसरे नंबर पर भी मारुति सुजुकी की कार बलेनो रही। साल 2017 में कुल 1,77,209 बलेनो कार की बिक्री हुई। पिछले साल औसतन हर महीने 14,767 बलेनो कार की बिक्री हुई।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट
चौथे नंबर पर मारुति सुजुकी की स्विफ्ट रही। साल 2017 में कुल 1,67,371 स्विफ्ट कारों की बिक्री हुई, यानि औसतन 13,948 कारों की हर महीने बिक्री हुई।

मारुति सुजुकी वैगनआर
सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में पांचवे नंबर पर भी मारुति सुजुकी की ही वैगनआर रही। पिछले साल कुल 1,66,814 वैगनआर कारों की बिक्री हुई। मारुति सुजुकी ने साल 2017 में औसतन हर महीने 14,000 वैगन आर की बिक्री की। कंपनी मार्च (2018) में वैगन आर का नया एडिशन लॉन्च करने जा रही है जो सुजुकी के नए हार्टेक प्लेटफार्म पर आधारित है। इस प्लेटफार्म पर बनने वाली कारों का वजन कम होता है और मजबूती और ईंधन क्षमता अधिक होती है।

हुंडई ग्रांड आई10
देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में छठे नंबर पर दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई की ग्रांड आई10 रही। पिछले साल कुल 1,54,787 ग्रैंड आई10 की बिक्री हुई थी। कोरियाई कारें अपने प्रीमियम इंटीरियर और फिट और फिनिश के लिए जानी जाती हैं। पिछले साल हुंडई भारतीय बाजार में हर माह औसतन 12,900 ग्रैंड आई10 की बिक्री करने में सफल रही।

मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा
8वें नंबर पर हुंडई की एलीट आई20 रही। ये प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसकी पिछले साल कुल 1,34,103 यूनिट्स की बिक्री हुई। कंपनी ने 2017 में इसे नए ड्यूअल टोन कलर में लॉन्च किया, साथ ही कई नए इंस्ट्रूमेंट्स भी जोड़े। 2017 में औसतन हर माह 11,175 एलीट आई20 की बिक्री हुई।

हुंडई एलीट आई20
8वें नंबर पर हुंडई की एलीट आई20 रही। ये प्रीमियम हैचबैक कार है, जिसकी पिछले साल कुल 1,34,103 यूनिट्स की बिक्री हुई। कंपनी ने 2017 में इसे नए ड्यूअल टोन कलर में लॉन्च किया, साथ ही कई नए इंस्ट्रूमेंट्स भी जोड़े। 2017 में औसतन हर माह 11,175 एलीट आई20 की बिक्री हुई।

हुंडई क्रेटा
सबसे अधिक बिकने वाली कारों में नौवें स्थान पर हुंडई की क्रेटा रही, जो एक क्रासओवर गाड़ी है। साल 2017 में 1,05,484 हुंडई क्रेटा की बिक्री हुई। पूरे साल में किसी भी महीने में क्रेटा की बिक्री का आंकड़ा 6,500 से कम नहीं हुआ और औसतन हर माह 8,790 क्रेटा की बिक्री हुई।

मारुति सुजुकी सेलेरियो
10वें नंबर पर मारुति सुजुकी की हैचबैक कार सेलेरियो रही है। मारुति की यह सातवीं गाड़ी है, जिसने साल 2017 में 1,00,000 से ज्यादा की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। पिछले साल कुल 1,00,860 सेलेरियो की बिक्री हुई। औसतन हर माह 8,405 सेलेरियो की बिक्री हुई, जो औसतन 280 वाहन रोजाना है।

संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
