अपने लकी नंबर '7' के साथ बिजनेस में उतरे धोनी, खोली 'Seven' सीरीज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट अब बहुत दिन खेलें, इससे पहले उन्होंने अपनी दूसरी पारी शुरू कर दी है। धोनी गुरुवार को अपने पहले स्टोर के उद्घाटन के लिए रांची के न्यूक्लियस मॉल पहुंचे।
देश भर में खुलेंगे इसके स्टोर
स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर धोनी के साथ उनकी मार्केटिंग देखने वाली कंपनी रिती ग्रुप के सीएमडी अरुण पांडेय और न्यूक्लियस माल के संचालक विष्णु अग्रवाल भी थे। उद्घाटन के बाद धोनी ने बताया कि 2020 तक इस तरह के देश में 275 और स्टोर शुरू करने की योजना है। इस वर्ष के अंत तक 20 से 25 स्टोर खुल जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य न केवल खेल की गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी भी है।
पहला अंतरराष्ट्रीय ब्रांड
यह देश का पहला अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है और सेवन बाय में फिटनेस और खेलकूद में इस्तेमाल होनेवाले हर तरह के उत्पादों के अलावा जीवन शैली से जुड़े उत्पाद मिलेंगे। खासकर लाइफस्टाइल स्पोर्ट्स में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अलग अलग तरह के परिधान, आकर्षक जूते और सामान उपलब्ध कराया गया है। इनमें आराम के साथ स्टाइल को ध्यान में रख नवीनतम और सर्वोत्तम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। उत्साही युवाओं के लिए खासकर डिजाइन की सैलवन की फुटवियर श्रेणी में र्वोत्तम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
इनमें आराम के साथ स्टाइल को ध्यान में रख नवीनतम और सर्वोत्तम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। उत्साही युवाओं के लिए खासकर डिजाइन की सैलवन की फुटवियर श्रेणी में सर्वोत्तम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
अपने फैन को कहा- हैप्पी बर्थडे
धोनी जब उद्घाटन के लिए रांची के न्यूक्लियस मॉल पहुंचे। वहां हजारों की संख्या में पहले से मौजूद धोनी के फैन्स ने उनका वेलकम किया। धोनी से मिलने एक दिव्यांग फैन भी व्हील चेयर पर उनसे मिलने पहुंचा था। गुरुवार को उसका बर्थडे था। मॉल में वो धोनी का काफी देर से इंतजार कर रहा था। धोनी को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई वे उसके पास आए। धोनी अपने फैन को देखते ही जमीन पर बैठ गए और उसे बर्थ डे विश किया।

संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
