इन कंपनियों में भारतीय करना चाहते हैं जॉब, लिंक्डइन ने जारी की लिस्ट

हर युवा का सपना होता है कि वह दुनिया की बेहतरीन कंपनी में नौकरी करे। क्योंकि बड़ी कंपनी में अच्छी सैलरी के अलावा काम करने का बढ़िया माहौल मिलता है। जिससे उनका बेहतर भविष्य सुनिश्चित तो होता है।
अब बात आती है देश में ऐसी कौन सी कंपनियां हैं, जहां ये युवा सबसे ज्यादा अप्लाई करते हैं। अल्फाबेट से लेकर एडोब, ओला और ओयो रूम्स जैसी कंपनिया इस साल भारतीय युवाओं की पहली पसंद रही हैं। लिंक्डइन पूरी दुनिया में तकरीबन 500 मिलियन लोगों को नौकरी दिलाने में मदद करती है।
भारत में भी पेशेवर लोग लिंक्डइन पर प्रोफाइल बनाकर नौकरी की तलाश करते हैं। इसी को देखते हुए कंपनी ने एक ऐसी लिस्ट तैयार की है, जिससे आपको पता चलेगा कि देश की कौन सी शीर्ष कंपनियां हैं, जहां हर पेशेवर युवा नौकरी करना चाहता है।
इस लिस्ट को तैयार करने के लिंक्डइन ने 500 नौकरीपेशा अभ्यर्थियों का डाटा एनालिसिस किया है। कंपनी ने इन अभ्यर्थियों के 12 महीने की गतिविधि पर नजर रखा है। साथ ही इसमें अभ्यर्थियों की पहली तीन मनपसन्द कंपनियों पर गौर करते एक औसत तैयार किया है।
ये रहीं भारतीय पेशेवरों मनपसंद शीर्ष 25 कंपनियां
1: फ्लिपकार्ट(Flipkart)
10 वर्ष पुरानी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट इस साल भारतीय पेशेवरों के लिए नौकरी करने के लिए पहली मनपसंद कंपनी बनी है। इस कंपनी में 30 हजार से ज्यादा पेशेवर काम करते हैं।
2: अमेज़न (Amazon)
ई-कॉमर्स कंपनी अमेज़न भारतीय नौकरीपेशा लोगों की पसंदीदा कंपनियों में इस साल भी दूसरे नंबर पर बनी हुई है। इस कम्पनी में 10 हजार भारतीय काम कर रहे हैं।
3: केपीएमजी (KPMG)
भारत में तकरीबन 2700 कंपनियां केपीएमजी की क्लाइंट हैं। कंपनी ऑडिट, एडवाइजरी और टैक्स सेवाएं देने का काम करती है। इस कंपनी में 189,000 लोग काम करते हैं।
4: वन 97 कम्युनिकेशन (One97 Communication)
वन 97 कम्युनिकेशन को लोग डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म पेटीएम के नाम से जानते हैं। नोटबंदी ने इस कंपनी को सफलता की नई ऊंचाई दी है। कंपनी में 13000 लोग काम करते हैं।
5: ओला (OLA)
ओला ने भारत में शहरी ट्रांसपोर्ट को एक नया आयाम दिया है। कंपनी में मौजूदा समय में 6000 लोग काम करते हैं।
6: एचसीएल (HCL)
एचसीएल टेक्नोलॉजीस में 111,000 लोग काम करते हैं। कंपनी में पेशेवरों के आइडियाज को प्राथमिकता के तौर पर महत्व दिया जाता है। सॉफ्टवेयर सेवाएं उपलब्ध कराने में कंपनी चौथे स्थान पर है।
7: एडोब (Adobe)
यूएस की एडोब तकरीबन 30% रिसर्च का काम भारत में करती है। कंपनी में 4500 लोग काम कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी तेजी से ग्रोथ कर रही है।
8: अल्फाबेट (Alphabet)
गूगल की मुख्य कंपनी अल्फाबेट में 72 हजार लोग काम करते हैं। कंपनी अपने वोर्किंग कल्चर के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
9:ओयो रूम्स (OYO Rooms)
पिछले साल कंपनी का रैंक 16 था, लेकिन कंपनी इस बार 9वें स्थान पर है। मौजूदा समय में कंपनी में 1700 लोग काम कर रहे हैं।
10: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries)
रिलायंस ने भारतीय टेलिकॉम सेक्टर को जियो लांच करके पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। मौजूदा समय में इस कम्पनी में 50 हजार लोग काम कर रहे हैं।
11:कैपजेमिनी (Capgemini)
इस आईटी कंपनी में एक लाख से ज्यादा भारतीय काम कर रहे हैं। जल्द ही कंपनी 20 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी देने वाली है।
12: असेंचर(Accenture)
आईटी कंपनी असेंचर में 1 लाख 40 हजार से ज्यादा लोग काम करते हैं। कंपनी तेजी से ग्रोथ कर रही है।
13: डेलॉइट(Deloitte)
भारत की सबसे बड़ी एकाउंटिंग और कंसल्टिंग कंपनी में से एक डेलॉइट में 244,400 लोग काम करते हैं। कंपनी अपने पूर्व कर्मचारियों से भी टच में रहती है।
14: टेक महिंद्रा (TechMahindra)
भारत की पांचवीं सबसे बड़ी आईटी कंपनी में युवाओं को सबसे ज्यादा मौके मिलते हैं। इस कंपनी में ग्लोबली 117000 कर्मचारी काम करते हैं।
15:स्विग्गी (Swiggy)
मील डिलीवरी करने वाला ये स्टार्टअप तेजी से उभरा है। कंपनी में 1000 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
16: सिस्को (Cisco)
ये कंपनी राऊटर और स्विच का बिज़नेस करती है। कंपनी में ग्लोबली 73 हजार कर्मचारी काम करते हैं।
17: आईडीएफसी (IDFC Bank)
आईडीएफसी लिमिटेड ग्रुप ने साल 2015 में बैंकिंग सेक्टर में कदम रखा था। मौजूदा समय में कंपनी में 4 हजार कर्मचारी काम कर रहे हैं।
18: विप्रो (Wipro)
विप्रो आईटी सेक्टर में दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक हैं। मौजूदा समय में इस कंपनी में 170,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।
19: टाटा कम्युनिकेशन (Tata Communications)
टाटा कम्युनिकेशन भारत की बड़ी कंपनियों में से एक है। कंपनी में 8,900 कर्मचारी काम कर रहे हैं।
20: वोडाफ़ोन(Vodafone)
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफ़ोन की कार्यसंस्कृति शानदार है। कंपनी में ग्लोबली 107,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।
21: कॉग्निजेंट (Cognizant)
आईटी और हेल्थ सेक्टर की बड़ी कंपनियों में से एक कॉग्निजेंट में भारत के 188,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।
22: ग्रोफर्स (Grofers)
ऑन-डिमांड डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनी ग्रोफर्स तेजी से ग्रोथ कर रही है। मौजूदा समय में कंपनी में 2,000 भारतीय कर्मचारी काम कर रहे हैं।
23: मेकमाय ट्रिप (MakeMyTrip)
मेकमाय ट्रिप ने हाल ही में गोआईबिबो के साथ मर्जर किया है। मौजूदा समय में कंपनी में 3200 भारतीय काम कर रहे हैं।
24: मैककिंसी एंड कंपनी (McKinsey & Company)
मैककिंसी हर साल भारत के टॉप स्कूलों से 100 कंसलटेंट को नौकरी देती है। मौजूदा समय में इस कंपनी में ग्लोबली 25,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।
25: ओरेकल (Oracle)
ओरेकल के सीईओ पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। उसके बाद कंपनी ने भारत में बड़ा निवेश किया। मौजूदा समय में इस कंपनी में 38 हजार भारतीय कर्मचारी काम कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
