'अंतिम संस्कार' से जुड़ा है इस लड़की का स्टार्टअप, वजह है बेहद नेक

हिंदू धर्म को मानने वाले इस बात को जानते होंगे कि इस धर्म की संस्कृति 'संस्कारों' पर आधारित है। वैदिक काल से हमारे ऋषि-मुनियों ने मानव जीवन को पवित्र एवं मर्यादित बनाने के लिये संस्कारों का अविष्कार किया। धार्मिक ही नहीं वैज्ञानिक दृष्टि से भी इन संस्कारों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।
आपको बता दें कि हमारे धर्मशास्त्रों में मुख्य रूप से सोलह संस्कारों की व्याख्या की गई है। आप सोच रहे होंगे, आज हम इन संस्कारों की बात क्यों करने लगे तो हम आपको बता दें, आज की जो कहानी है वो इन्हीं संस्कारों में से एक 'अंत्येष्टि संस्कार' से जुड़ी है।
आज भारत में डिजिटल और कैशलेस सोसाइटी को मान्यता मिल चुकी है। ऐसे में 'अंत्येष्टि संस्कार' को लेकर अगर कोई स्टार्टअप प्लान करता है तो हमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए। ऐसी ही है श्रुति रेड्डी की कहानी, श्रुति जो कि सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल रही हैं आजकल अंत्येष्टि फ्यूनरल सर्विसेज नाम से एक कंपनी चलाती हैं, जो पूरी तरह ऑनलाइन काम करती है। इसके पीछे वजह ये है कि जब कोई अपने परिजन के चले जाने के गम में रहता है तो उसको आसानी से वो सारी सुविधाएं दी जाए जिसकी उसे तुरंत जरूरत है।
कैसे आया यह आइडिया
श्रुति रेड्डी ने करीब 9 साल तक बतौर सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल काम किया। अब कोलकाता में 'अंत्येष्टि फ्यूनरल सर्विसेज' नाम से कंपनी चलाती हैं। श्रुति के अलावा इसमें चार लोग और हैं, इसके तहत वे अंतयेष्टि कार्य से जुड़े सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। अंत्येष्टि फ्यूनरल सर्विसेज सभी धर्म-समुदायों के लोगों के लिए फ्यूनरल सर्विस प्रोवाइडर हैं। वे कहती हैं कि उनके दादा जी की मौत के समय उन्होंने देखा कि श्मशान में काम कितना अव्यवस्थित होता है। इसके बाद ही उन्होंने ये काम शुरू करने का मन बनाया, साथ ही श्रुति बताती हैं कि जीवन में वो कुछ अलग करना चाहती थीं, इसलिए नौकरी छोड़कर उन्होंने ये करने का फैसला किया।
क्या सर्विस देती है यह कंपनी
'अंत्येष्टि फ्यूनरल सर्विसेज' की वेबसाइट www.anthyesti.com पर आपको अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में जरूरत पड़ने वाली हर चीज मिलेगी। मृत व्यक्ति के अंतिम यात्रा से लेकर श्राद्ध तक की व्यवस्था ये कंपनी कराती है। इस कंपनी के पास प्रशिक्षित पंडित से लेकर अंतिम संस्कार में काम आने वाली हर जरूरत का समाधान है। फिलहाल इस स्टार्टअप की सुविधा केवल कोलकाता में है।
क्या है अंत्येष्टि संस्कार?
हिंदूओं में किसी की मृत्यु हो जाने पर उसके मृत शरीर को वेदोक्त रीति से चिता में जलाने की प्रक्रिया को अंत्येष्टि क्रिया अथवा अंत्येष्टि संस्कार कहा जाता है। यह हिंदू मान्यता के अनुसार सोलह संस्कारों में से एक संस्कार है। श्राद्ध, हिंदू धर्म के अनुसार, प्रत्येक शुभ कार्य के प्रारम्भ में माता-पिता,पूर्वजों को नमस्कार प्रणाम करना हमारा कर्तव्य है, हमारे पूर्वजों की वंश परंपरा के कारण ही हम आज यह जीवन देख रहे हैं, इस जीवन का आनंद प्राप्त कर रहे हैं। इसे धर्म में, ऋषियों ने वर्ष में एक पक्ष को पितृपक्ष का नाम दिया, जिस पक्ष में हम अपने पितरेश्वरों का श्राद्ध,तर्पण, मुक्ति हेतु विशेष क्रिया संपन्न कर उन्हें अर्ध्य समर्पित करते हैं। यदि कोई कारण से उनकी आत्मा को मुक्ति प्रदान नहीं हुई है तो हम उनकी शांति के लिए विशिष्ट कर्म करते है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
