...अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना

अभी तक आप कहते रहे होंगे... 'बाप बड़ा न भैया, सबसे बड़ा रुपैया' लेकिन मोदी सरकार के एक फैसले से कम से कम ये कहावत कुछ दिनों के लिए तो बेमानी ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं 500 और 1000 ₹ के मौजूदा.. माफ कीजिएगा! इतिहास में दर्ज हो चुके ये नोट कब बाजार में आए और कैसे आपके और हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गए? हम आपको बताने जा रहे हैं इन 500 और 1000 रुपये की कहानी...
कब शुरू हुआ 500 का नोट?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अक्टूबर 1987 में 500 का नोट जारी किया। 167*73 mm का यह नोट नारंगी और पीले रंग का होता था। उस समय इस नोट पर अशोक स्तंभ की तस्वीर छापी जाती थी। 15 जुलाई 2010 से सभी नोट पर रुपये का नया चिन्ह (₹) आने लगा। 1996 से इस पर महात्मा गांधी की तस्वीर छपने लगी। इस नोट के पीछे वाले हिस्से पर दांडी मार्च की तस्वीर बनी हुई है। जबकि अब वहां लालकिले की तस्वीर होगी।
एक रोचक तथ्य
महात्मा गांधी की जो तस्वीर नोट पर होती है वो तब खींची गई थी जब गांधीजी, तत्कालीन बर्मा और भारत में ब्रिटिश सेक्रेटरी के रूप में कार्यरत फ्रेडरिक पेथिक लॉरेंस के साथ कोलकाता स्थित वायसराय हाउस में मुलाकात करने गए थे।

1000 के नोट की कहानी
एक हजार रुपये का पहला नोट पहली बार 1954 में भारत में चलन आया। इसके बाद 1978 में कालेधन पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने उस समय चल रहे 1000, 5000 और 10000 के सभी बड़े नोट बंद कर दिए। फिर सन 2000 में रिजर्व बैंक ने एक हजार का नोट जारी किया जो बीते 8 नवंबर 2016 तक वैध था। इस नोट पर भी सामने की तरफ गांधी जी की तस्वीर जबकि पीछे वाले हिस्से पर भारतीय अर्थव्यवस्था को दर्शाता हुआ चित्र बना हुआ है। अब नए नोट पर पीछे की तरफ अशोक स्तंभ को दर्शाया गया है।
ये भी पढ़ें
500 और 1000 के नोट बंद, आगे क्या होगा? हर सवाल का जवाब है यहां...
500 और 1000 के नोट बंद होने पर चमका गोल्ड का कारोबार
भारतीय ₹ से जुड़ी कुछ रोचक बातें
1- भारतीय रुपया 1957 तक तो 16 आनों में विभाजित रहा, परन्तु उसके बाद (1957 में ही) उसने मुद्रा की दशमलव प्रणाली अपना ली और एक रुपये की गणना 100 समान पैसों में की गई।
2- महात्मा गांधी वाले कागजी नोटों की शृंखला की शुरुआत 1996 में हुई, जो आज तक चलन में है।
3- 1 रुपये का नोट भारत सरकार द्वारा और 2 से 2,000 रुपये तक के नोट RBI द्वारा जारी किये जाते हैं।
4- नोटो पर सीरियल नंबर इसलिए डाला जाता हैं ताकि आरबीआई(RBI) को पता चलता रहे कि इस समय मार्केट में कितनी करंसी हैं।
5- कम्प्यूटर पर ₹ टाइप करने के लिए ‘Ctrl+Shift+$’ के बटन दबाना होगा।
6- ₹ के इस चिन्ह को 2010 में उदय कुमार ने बनाया था। इसके लिए इनको 2.5 लाख रुपये का इनाम भी मिला था।
7- भारतीय नोट किसी आम कागज के नही, बल्कि कॉटन के बने होते हैं। ये इतने मजबूत होते हैं कि आप नए नोट के दोनो सिरों को पकड़कर उसे फाड़ नही सकते।
8- आजादी के बाद सिक्के तांबे के बनते थे। उसके बाद 1964 में एल्युमिनियम के और 1988 में स्टेनलेस स्टील के बनने शुरू हुए।
9- रुपया भारत के अलावा इंडोनेशिया, मॉरीशस, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका की भी करंसी हैं।
10- भारत में 75, 100 और 1,000 रुपये के भी सिक्के छप चुके हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
