प्लेन के अंदर बना 'हवाई अड्डा', फैमिली के साथ बैठकर कर सकते हैं नाश्ता

आपने अगर हवाई जहाज में यात्रा की होगी तो वहां नाश्ता भी किया हो, ये जरूरी नहीं है। क्योंकि आमतौर पर अगर आप भारत में यात्रा कर रहे हैं तो वो यात्रा डेढ़ से 2 घंटे की ही रही होगी। लेकिन हम आपको बता दें भारत में एक ऐसा रेस्टोरेंट खुल गया है, जहां आप ओरिजिनल हवाई जहाज में बैठकर नाश्ते का लुत्फ उठा सकते हैं।
'हवाई अड्डा' रेस्टोरेंट पंजाब के दिल माने जाने वाले लुधियाना में बनाया गया है। इसका पता विरका मिल्क प्लांट, फिरोजपुर रोड, लुधियाना है। रेस्टोरेंट के अलावा इसमें एक किटी पार्टी हॉल, कैफे और बेकरी भी है। जैसा रेस्टोरेंट का नाम है, उसे उसी तरह से रखा भी गया है। हवाई अड्डा रेस्टोरेंट के अंदर बैठने की व्यवस्था को असली हवाई जहाज की तरह ही रखा गया है।
कहां से मिला आइडिया
रेस्टोरेंट के मालिक का कहना है कि इसका आइडिया उन्हें महाराजा एक्सप्रेस ट्रेन को देखकर आया, जो कि लग्जरी खाने और सफर के लिए देश भर में मशहूर है। यहां आकर आपको हवाई जहाज में बैठकर खाना खाने जैसा महसूस होगा। लग्जरी खाने और सफर के लिए देश भर में मशहूर है। यहां आकर आपको हवाई जहाज में बैठकर खाना खाने जैसा महसूस होगा।
बनाने में लगे डेढ़ साल
रेस्टोरेंट बनाने के लिए एयरबस A320 को चार ट्रकों में दिल्ली से लुधियाना के लिए रवाना किया गया था। इसे बनाने में पूरे 4 महीने का समय लगा और जहाज को ढूंढने में करीब डेढ साल का समय लगा था। पंजाबी धुनों के साथ यह रेस्टोरेंट लॉन्च होने के एक महीने के भीतर ही हिट हो गया था। यह रेस्टोरेंट वास्तव में 180 सीटर वाले एयरबस A320 को मॉडीफाई करके बनाया गया है और इसमें 65 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इसे बनने में लगभग डेढ़ साल लगे। एक बार अच्छे से सेट हो जाने पर इस फूड चेन की फ्रेंचाइजी भी दी जाएगी।
फायर सेफ्टी नो ओब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से ये काफी दिनों से अटका हुआ था। ‘हवाई अड्डा’ के मालिक ने बताया कि वो अपनी स्मार्ट सिटी को और भी स्मार्ट बनाना चाहते थे इसलिए इस तरह की अनोखी थीम वाला रेस्टोरेंट बनाया। यहां का अनुभव बिल्कुल वैसा ही है जैसा रियल फ्लाइट में बैठने का।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
