फ़ोर्ब्स की लिस्ट में जगह बना भारतीय स्टार्टअप व महिला उद्यमियों ने बनाया इतिहास

फोर्ब्स पत्रिका ने साल 2017 के अमीर व्यक्तियों की सूची जारी कर दी है। जिसमें एक बार फिर रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे धनी व्यक्ति बने हैं। मुकेश अंबानी पिछले दस साल से लगातार शीर्ष पर बने हुए हैं। लेकिन इस वर्ष इस सूची में भारतीय की संख्या बढ़ी है। साथ ही इस लिस्ट में कई स्टार्टअप समूह के मालिकों का भी नाम शामिल है। जिसमें पेटीएम के विजय शेखर शर्मा का नाम भी शामिल है। 100 भारतीयों की सूची में उनका 99वां स्थान है। उनकी कुल आय $1.47 बिलियन है।

बीते दिनों हरुन रिसर्च ने फ़ोर्ब्स के साथ साल 2017 के करोड़पतियों की लिस्ट जारी की। जिसमें भारतीय स्टार्टअप मीडिया डॉट नेट के दिव्यांक तुरुखिया का नाम सबसे ऊपर रहा है। उनकी कुल आय 11,500 रुपये है। दिलचस्प बात ये है कि स्नैपडील के कोफाउंडर कुनाल बहल व ओला के भविष अग्रवाल का नाम इस लिस्ट से बाहर हो गया है। हालांकि फ़ोर्ब्स की इस लिस्ट में भारतीय स्टार्टअप पेटीएम के विजय शेखर शर्मा के अलावा फ्लिप्कार्ट के बंसल, इन्फोएज के संजीव बिकचंदानी, मुसिग्मा के अम्बिगा सुब्रमन्यम और बीजू के बीजू रवीन्द्रन ने इस लिस्ट में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।
बड़े घरानों को स्टार्टअप दे रहे चुनौती


भारतीय स्टार्टअप का नाम फ़ोर्ब्स की लिस्ट में होना हैरान तो करता ही है साथ ही उनके आत्मविश्वास को भी दुनिया के सामने पेश करता है। इन नए करोड़पति होनहारों की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इनका ताल्लुक देश के किसी अमीर घराने से नहीं है। इसके बावजूद भी ये शक्तिशाली कॉर्पोरेट घरानों को चुनौती दे रहे हैं। हरुन रिसर्च ने इस साल 617 स्टार्टअप के फाउंडर को अपनी लिस्ट में शामिल किया है। जिनका कटऑफ 1000 रुपये रहा है जो पिछले साल की तुलना में 339 करोड़ रुपये ज्यादा है। शीर्ष 100 के लिए जारी कटऑफ में 2013 से दुगनी होकर 8,400 करोड़ रुपये हो गई है। मीडियानेट के दिवियाक तुराखिया के अलावा इस सूची में 40 वर्ष की कम उम्र के पांच स्वनिर्मित व्यक्ति हैं। जिनका बिज़नेस नई तकनीकी से जुड़ा है।
महिला उद्यमियों ने लिखा इतिहास


इस लिस्ट में अम्बिगा 42 वर्ष की सबसे कम उम्र की स्वनिर्मित महिला उद्यमी हैं। उन्होंने म्यू सिग्मा में अपने शेयरों बेचा भी है। जबकि डेटा एनालिटिक्स गेंकॉर्न में वह अपने पूर्व पति धीराज राजाराम के साथ कोफाउंडर थीं। इस सूची में 53 महिलाओं को जगह मिली है। इस तरह इस साल महिलाओं की संख्या 300 प्रतिशत बढ़ गयी है। जबकि 'खुद के पैरों पर खड़ी होने वाली महिलाओं की संख्या इस सूची में आठ गुना से बढ़कर चौगुनी हो गई है।सबसे अमीर महिलाओं की सूची में ओपी जिंदल ग्रुप की सावित्री जिंदल (46,500 करोड़ रुपए), गोदरेज के स्मिथ वी वीकृष्ण और टाइम ग्रुप की इंदु जैन शामिल हैं। भारत में सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला बायोकैक्नोलॉजी क्वीन किरण मजूमदार-शॉ ऑफ बायोकॉन हैं। जिनकी कुल आय 15,400 करोड़ रुपये है।


'बिग 3 सिटी स्टेटस'

इस लिस्ट में मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरू से क्रमश: 78, 52 और 23 नए चेहरे शामिल किए हैं। जिससे एक बार फिर इन शहरों ने 'बिग 3 सिटी स्टेटस' अपने पास रखा है। अरबपतियों की संख्या पिछले वर्ष 126 से बढ़कर 136 हो गई है। 2012 में हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में 59 अरबपति थे।
देश की जीडीपी में अहम योगदान

भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों की संयुक्त संपत्ति को अगर जोड़ दिया तो ये भारत के पिछले साल के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1/4 होगा। जबकि ये आय स्विट्जरलैंड के सकल घरेलू उत्पाद (660 अरब डॉलर) के बराबर है। यही नहीं अगर दक्षिण अफ्रीका (317 अरब डॉलर) और इज़राइल ($ 340 अरब डॉलर) के सकल घरेलू उत्पाद को अगर जोड़ दिया जाए तो ये भारतीय अरबपतियों की आय के बराबर होगा।
नोट: लिस्ट में शामिल नामों की आय जुलाई 31, 2017 तक की है। तब अमेरिकी डॉलर का मूल्य 64.1 रुपये था।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
